MP Election 2023 : राहुल गांधी को शाजापुर दौरे से पहले नरोत्तम मिश्रा ने दी ये समझाइश, कमलनाथ से माफी की मांग

MP Election 2023 : राहुल गांधी को शाजापुर दौरे से पहले नरोत्तम मिश्रा ने दी ये समझाइश, कमलनाथ से माफी की मांग

MP Election 2023 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 30 सितंबर को शाजापुर की कलापीपाल विधानसभा के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि वो पहले भी भ्रम में थे और अब भी भ्रम में ही हैं। लेकिन इतना तय है कि सरकार भाजपा बनाने जा रही है। वहीं उन्होने कहा कि कहीं पिछली बार की तरह फिर उनसे झूठ न बुलवा दिया जाए इस बात को लेकर वो सावधानी रखें और पिछली बार बोले गए झूठ के लिए कमलनाथ जी से मंच पर माफी मंगवाएं।

नरोत्तम मिश्रा ने किया तंज

नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज करते हुए कहा कि ‘सबसे पहले उनसे निवेदन है कि 2018 में उन्होंने जिन किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, उनसे माफी मांगें। जिन बेरोजगारों को 4000 रुपये देने की बात कही थी उनसे माफी मांगें। जिन बहनों को कन्या विवाह में 51000 देने की बात कही थी और नहीं दिए, उनसे माफी मांगें। उसके बाद मध्य प्रदेश की धरा पर कदम रखें। हो सकता है कि ये सब वादे उन्होंने न किए हो बल्कि कमलनाथ ने उनसे करवाए हो। आगे भी कमलनाथ उनसे झूठे वादे उनसे करवा सकते हैं इसलिए वे इस बात को लेकर सावधान रहें और कमलनाथ से भरे मंच से माफी मंगवाए।’

30 को शाजापुर पहुंचेंगे राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 30 सितंबर को शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा आ रहे हैं। वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे से पहले ही सियासी हलचल शुरु हो गई है और गृहमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि राहुल गांधी को सतर्क रहना चाहिए और पिछली बार की तरह ऐसा कोई वादा नहीं करना चाहिए जो वो पूरा नहीं कर पाएं। इसी के साथ उन्होने दावा किया कि चाहे कोई भी कांग्रेसी नेता मध्य प्रदेश आ जाए, लेकिन सरकार तो बीजेपी ही बनाने जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”868310857″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews