MP College: ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी, 5 तक च्वाइस फिलिंग, 9 मई से सीट आवंटन

MP News, MP college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी होम्योपैथी महाविद्यालयों (MP Government And Private Homeopathy College) में काउंसलिंग को लेकर बड़ी खबर है। आयुष संचालनालय ने एमडी होम्योपैथी ऑनलाइन कॉउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। काउंसलिंग, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से होगी।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारी के लिए बड़ी खबर, अनुकंपा नियुक्ति पर मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, रिक्त सीटों की जानकारी 4 मई, 2022 को प्रदर्शित की जायेगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी 4 और 5 मई तक च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। होम्योपैथी महाविद्यालय में सीट आवंटन की प्रक्रिया 9 मई प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगी। चयनित अभ्यर्थी संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश के लिये 9 मई दोपहर 12 से 10 मई शाम 5 बजे तक प्रवेश संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP: पेंशनरों को राहत, पेंशन-फैमिली पेंशन पर आई बड़ी अपडेट, 5 मई को मिलेगा लाभ

कॉउंसलिंग प्रक्रिया में प्रदेश के सरकारी और निजी होम्योपैथी महाविद्यालयों को शामिल किया गया है। अभ्यर्थियों को जानकारी दी गई है कि च्वाइस फिलिंग में एडिट ऑप्शन उपलब्ध नहीं है। अत: अभ्यर्थी सोच-समझकर अपनी च्वाइस लॉक करें। कॉउंसलिंग के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय वेबसाइट www.ayush.mp.gov.in एवं एम.पी. ऑनलाइन के पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews