
MP IAS transfer : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। आए दिन आईपीएस आईएएस और आईएफएस समेत विभिन्न विभागों के तबादले किए जा रहे है।इसी कड़ी में रविवार देर रात एक बार राज्य की शिवराज सरकार द्वारा बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। रविवार देर रात प्रदेश में एक साथ 18 IAS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है। इनमें 5 जिलों के कलेक्टर, 4 संभागों के आयुक्त भी बदले गए हैं। इनमें गुना, भिंड, पन्ना, उमरिया, छिंदवाड़ा के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है।
जानिए किस IAS को कहां भेजा
- आदेश के तहत तरुण राठी कलेक्टर गुना , हरजिंदर सिंह कलेक्टर पन्ना ,संजीव श्रीवास्तव कलेक्टर भिंड और मनोज पुष्प कलेक्टर छिंदवाड़ा बनाए गए हैं।
- पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव बनाया है। उन्हें अगस्त में तीन वर्ष पूरे हो रहे थे।
- इंदौर कमिश्नर डा. पवन कुमार शर्मा को भोपाल और भोपाल कमिश्नर माल सिंह भयडिया को इंदौर कमिश्नर बनाया गया है।
- श्रीकांत भनोट को श्रम आयुक्त इंदौर, तरुण राठी को कलेक्टर गुना, भोपाल नगर निगम कमिश्नर बीएस चौधरी कोलसानी को नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
- उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल में सचिव बनाया गया है ।
- भिंड कलेक्टर सतीश कुमार एस मध्यप्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड भोपाल के प्रबंध संचालक बनाए गए हैं । इसके साथ ही उनके पास पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप सचिव का भी चार्ज रहेगा।
- गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबेल ए भोपाल नगर निगम के कमिश्नर बनाए गए हैं। उनके पास एमपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
- छिंदवाड़ा कलेक्टर शीतला पटले मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव बनाई गई है। उन्हें मध्यप्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट परियोजना संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।
- भोपाल विकास प्राधिकरण के सीईओ बुद्धेश कुमार वैद्य उमरिया के कलेक्टर होंगे।
- भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त संदीप केरकेट्टा भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

