MP News : सीएम शिवराज की अतिथि विद्वानों के लिए बड़ी घोषणाएं, 50 हजार वेतन, पीएससी में 25% आरक्षण

MP News : सीएम शिवराज की अतिथि विद्वानों के लिए बड़ी घोषणाएं, 50 हजार वेतन, पीएससी में 25% आरक्षण

CM Shivraj’s big announcements for guest scholars : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि विद्वानों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब उन्हें कार्य दिवस की बजाय सीधे 50 हजार मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ अतिथि प्रवक्ताओं का वेतन बढ़ाकर 20 हजार करने की घोषणा भी की। सोमवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में सीएम ने उन्हें कई तोहफे दिए।

सीएम ने की ये बड़ी घोषणाएं

सीएम शिवराज ने घोषणा की कि सभी शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि विद्वानों को अब कार्य दिवस के बजाए सीधे-सीधे 50 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जायेगा। इसी के साथ उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी। इसमें आईटीआई और तकनीकी वाले सभी लोग सम्मिलित होंगे। सीएम ने कहा कि एक अकादमिक सत्र में अपने महाविद्यालय के स्थान पर वे जहां चाहेंगे, उनके आसपास महाविद्यालय में स्थानांतरण की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि विद्वान और व्याख्याता जो लगातार पढ़ाने का काम कर रहे हैं, उनको बाहर नहीं किया जाएगा।  फालेन आउट अतिथि विद्वानों को भी रिक्त पदों पर रखा जाएगा। इसी के साथ पीएससी की परीक्षा में संशोधन कर अतिथि विद्वानों और व्याख्याताओं के लिए 25% पद आरक्षित किये जायेंगे। आज निवास पर आयोजित अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में सहभागिता कर उनके हित में महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री सभी वर्गों के लिए सौगातों की बरसात कर रहे हैं। बता दें कि अतिथि विद्वान अरसे से वेतन सहित कई मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं। वहीं पिछले नौ दिन से प्रदेशभर के पॉलिटेक्निक अतिथि विद्वान अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इसी बीच सोमवार को सीएम हाउस में आयोजित अतिथि विद्वानों एवं अतिथि व्याख्याताओं की पंचायत में उन्होने कई घोषणाएं की। इन घोषणाएं के बाद अतिथि विद्वानों में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत में मौजूद अतिथि विद्वानों और व्याख्याताओं ने खड़े होकर और तालियां बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews