MP News: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, महिलाओं के लिए शुरू की जाएगी ये नई योजना, खाते में आएंगे 4000 रुपए, ये होंगे पात्र-नियम

cm shivraj

CM Shivraj singh big announcement : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महिला वोटरों को साधने में जुटी है।महिलाओं-बेटियों को लेकर आए दिन बड़े बड़े ऐलान किए जा रहे है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना की सौगात के बाद अब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

गुरूवार को मुरैना पहुंचे सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। गर्भावस्था के दौरान पंजीयन कराने वाली महिलाओं को पति के आयकर दाता न होने पर 4 हजार रूपये दिए जाएंगे।

सीएम ने की ये भी बड़ी घोषणाएं

  1. सीएम शिवराज ने प्रदेश के चिकित्सालयों के उन्नयन के लिए विभिन्न घोषणाएँ भी की। सभी जिला चिकित्सालय में ढाई-ढाई करोड़ रूपए की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 25 -25 लाख रूपए की लागत से मॉड्यूलर किचन बनाए जाएंगे।
  2. प्रदेश के ऐसे 1440 उप स्वास्थ्य केंद्र, जो भवन विहीन हैं, उनके भवन बनाये जायेंगे। मुरैना सहित प्रदेश के 5 जिलों में एमआरआई मशीन सुविधा होगी। नि:शुल्क दवाओं के वितरण के लिए संभाग स्तर पर ड्रग वेयर हाउस बनाए जाएंगे।
  3. सीएम ने मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की भी घोषणा की, जिसमें ऐसी गर्भवती महिलाएँ, जो आयकर दाता नहीं होंगी, को 4 हजार रूपये की सहायता दी जाएगी।
  4. जिले में एक फोरलेन सड़क और मुरैना रिंग रोड बनाए जाने की घोषणा भी की।

लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना पर भी हो रहा विचार

गौरतलब है कि हाल ही में प्रदेश की शिवराज सरकार ने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना लागू की है, जिसके आवेदन की प्रक्रिया जारी है। योजना का लाभ 23 से 60 वर्ष की उन सभी बहनों को दिया जाएगा, जिनके परिवार की मासिक आय 20000 रूपये से अधिक न हो, घर में 4 पहिया वाहन न हो और 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो। 10 जून से बहनों के खाते में पैसे आना प्रारंभ हो जाएंगे।वही सरकार लाड़ली लक्ष्मी बेटी योजना शुरू करने की तैयारी में है। इसके तहत 21साल से शादी तक प्रतिमाह बेटियों को 1000 रुपए मिलेंगे।फिलहाल इस योजना पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कोई फैसला लिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews