MP News : सीएम शिवराज ने दोहराया ‘नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

MP News : सीएम शिवराज ने दोहराया ‘नशे के कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई’

CM Shivraj took a review meeting : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कहा है कि शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार और नशे का कारोबार करने वालों व असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। आज उन्होने सीएम हाउस से आगर-मालवा जिले में संचालित योजनाओं, विकास गतिविधियों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। नशे का कारोबार करने वालों और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जायेगी। नशे से युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान उन्होने कहा कि कोविड-19 से किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है, परन्तु सावधानी जरूरी है। इसीलिए मास्क लगाएं, बूस्टर डोज लगवाएं और अन्य सर्तकता बनाए रखें। कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करें। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पतालों में मॉक ड्रिल को पूरी गंभीरता से लिया जाए।

समीक्षा के दौरान सीएम ने एक जिला-एक उत्पाद के अंतर्गत लिए गए संतरे की प्रसंस्करण ईकाइयों की जिले में स्थापना के लिए विशेष पहल करने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होने कहा कि मैं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण तथा आवास प्लस ग्रामीण में लक्ष्य के विरुद्ध उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिलाधिकारियों को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत कार्य की केवल 59 प्रतिशत प्रगति संतोषजनक नहीं है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत सुसनेर नगर में पाइप लाइन की गुणवत्ता की शिकायत दूर करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अवधारणा के अनुरूप सरोवर विकसित किया जए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews