MP News : सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में कर्मचारी, 4 अगस्त को भोपाल में देंगे धरना, ये है प्रमुख मांगे

mp patwari news

MP Employees News : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एनएचएम से हटाए गए 2500 कर्मचारी अब राज्य की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। ये सभी कर्मचारी 4 अगस्त को भोपाल के नीलम पार्क में जुटेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वही दिनभर धरना देने के बाद शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने सीएम हाउस जाएंगे।

स्वास्थ्य कर्मचारियों की ये है प्रमुख मांगे 

जानकारी के अनुसार, एनएचएम से हटाकर रोगी कल्याण समिति और आउट सोर्स किए गए नाराज कर्मचारी चार अगस्त को राजधानी के नीलम पार्क में धरने देने जा रहे है। इन कर्मचारियों की विभाग में रिक्त पदों पर नियमित करने या एनएचएम में दोबारा मर्ज करने, एनएचएम में 17 केडर खत्म समाप्ति के बाद पुनर्नियोजन में शेष बचे बीमांक लेखापालों की बहाली, अप्रेजल द्वारा निष्कासित कर्मचारियों की बहाली और आउट सोर्स पर भर्ती डाटा एंट्री ऑपरेटर को एनएचएम में लेने की मांग है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की महापंचायत में भी उन पर ध्यान नहीं दिया गया। पिछले कई सालों से प्रदेशभर में 2500 से ज्यादा ये एनएचएम के सबसे छोटे कैडर के सपोर्ट स्टाफ कर्मचारी 5 से 6 हजार रुपए महीने में काम कर रहे हैं। 10-15 साल काम लेने के बाद रोगी कल्याण समिति और आउटसोर्स के आधीन किया गया था, ऐसे में अब कर्मचारियों में आक्रोश है और वे अपनी मांगे मनवाने के लिए चार अगस्त को राजधानी पहुंचेंगे और धरना देंगे।

4 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में  7 कर्मचारी संगठन

इसके अलावा मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश, शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ और मध्यप्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर भोपाल समेत पूरे प्रदेश में कर्मचारी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 अगस्त को छुट्‌टी पर जाने की तैयारी में है। मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ का कहना है कि सरकार से लंबे समय से मांगें की जा रही हैं, पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हमारा चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। अगर सरकार नहीं मानी, तो चार अगस्त को कर्मचारी एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाएंगे। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये है प्रमुख मांगे

कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई राहत, पुरानी पेंशन बहाल करने, लिपिकों के ग्रेड-पे में विसंगति को दूर करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदनाम देने, वाहन चालक की भर्ती, टैक्सी प्रथा खत्म करने, सातवें वेतनमान के अनुसार वाहन भत्ता एवं मकान किराया भत्ता देने, सीपीसीटी खत्म कर आउट सोर्सेस प्रथा बंद करने, शिक्षकों एवं सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देने।स्थायीकर्मियों को नियमित करने कर्मचारियों की पदोन्नति करने, धारा 49 समाप्त करने, पेंशन के लिए अंशदाई पेंशन की गणना 25 वर्ष करने, आंगनवाड़ी अंशकालीन कर्मचारियों की समस्याओं का निदान करने, राजस्व कर्मचारियों की मांगों सहित अन्य मांगे शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews