शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर 13 जून से शिक्षकों का महाआंदोलन, उमंग सिंघार ने सरकार से किए सवाल

उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 1 ) 2023 भर्ती को लेकर शिक्षक पद बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और कल से वो सड़क पर उतरने जा रहे हैं। इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि चयनित शिक्षकों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई, और इसका कारण भी कोई नहीं बता पा रहा है। इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के संयुक्त मोर्चा का भोपाल में 'महाआंदोलन' होने जा रहा है। उम्मीद है कि इस आंदोलन की हुंकार से मध्य प्रदेश सरकार की नींद खुलेगी।
Umang

Teachers aandolan for increase in post 1 recruitment 2023 : विधानसभा चुनाव हुए..उसके बाद लोकसभा चुनाव हुए और नई सरकार का भी गठन हो गया। लेकिन अब तक मध्य प्रदेश में चयनित शिक्षकों का इंतज़ार ख़त्म नहीं हुआ है। अब प्रदेश में वर्ग 1 के शिक्षक भर्ती पद बढ़ाने की मांग को लेकर 13 जून से शिक्षक महाआंदोलन करने जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस आंदोलन को समर्थन दिया है।

ये है मामला

बता दें कि उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग 1 ) 2023 में 8720 पदों पर भर्ती होना है। इनमें फ़्रेश पद 5052 हैं और 3668 बैकलॉग पद हैं। उनमें भी 5052 का 25 % मतलब 1264 सीधे अतिथि शिक्षक के लिए रिज़र्व है। 5052 में से 1264 घटा दें तो 3778 पद बचते हैं। इन्हें 16 विषयों में बाटने पर UR ,EWS, OBC, SC, ST में डिवाइड करने पर सिर्फ़ 7- 8 पद ही आते हैं। वर्ग 1 में चयनित शिक्षकों का कहना है कि जब सरकार को 7-8 पद ही देने थे तो सरकार इन पदों पर पहले ही अतिथि शिक्षक रख लेती। इसीलिए अब वो पद बढ़ाने की मांग को लेकर 13 जून से महाआंदोलन करने जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने किया आंदोलन का समर्थन

उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि ‘मुख्यमंत्री मोहन यादव जी..प्रदेश के चयनित शिक्षकों की कब सुध लेंगे आप !  चयनित शिक्षकों को अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई, और इसका कारण भी कोई नहीं बता पा रहा!.. न आपका विभाग डीपीआई और न सरकार! प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों के 35 हजार पद खाली हैं। जुलाई में रिटायर होने वाले शिक्षकों की संख्या 6 हजार है। सरकार इन पदों को क्यों नहीं भरना चाहती, स्पष्ट करें। प्रदेश में लंबे समय से अंदोलन कर रहे शिक्षक भी यही चाहते है। इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों के संयुक्त मोर्चा का भोपाल में ‘महाआंदोलन’ होने जा रहा है! उम्मीद है कि इस आंदोलन की हुंकार से मध्य प्रदेश सरकार की नींद खुलेगी। कांग्रेस शिक्षकों के इस महाआंदोलन को उचित समझती है। क्योंकि, शिक्षकों की कमी से छात्रों की उच्चतर माध्यमिक शिक्षा प्रभावित हो रही है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews