MP News : नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप, कहा ‘कसमें वादे प्यार वफा सब बाते हैं बातों का क्या’

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra accuses Congress of breaking promises : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस हमेशा से वादाखिलाफी करती आई है और एक बार फिर उसने वही किया है। कर्नाटक में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को लेकर उन्होने कहा कि इससे ज्यादा निंदा की बात कुछ नहीं हो सकती है कि चुनाव जीतते ही कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है।

सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार ने चुनाव से पहले किए गए मुफ्त बिजली के वादे को लागू कर दिया है। लेकिन 200 यूनिट बिजली से ज्यादा इस्तेमाल करने पर अब बढ़ी हुई दर से बिल आएगा। 200 यूनिट फ्री बिजली से ज्यादा स्लैब आने पर जून माह से 2.89 रुपये प्रति यूनिट की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। इसे लेकर गृहमंत्री ने कांग्रेस पर तंज किया है। उन्होने कहा कि ‘कसमें वादे प्यार वफा सब बाते हैं बातों का क्या’। कर्नाटक में कांग्रेस बिजली माफी की बात करती थी और बिल बढ़ा दिए इससे ज्यादा देश की जनता को समझने के लिए कोई बात नहीं की जा सकती और इससे ज्यादा निंदा की बात भी नहीं हो सकती। लगातार जनता को धोखा देना, किसानों नौजवानों को धोखा देने कांग्रेस की आदत है। मध्यप्रदेश में भी राहुल गांधी जी कह गए थे कि 10 दिन में दो लाख का कर्ज माफ वरना मुख्यमंत्री बदल देंगे। न कर्ज माफ हुआ न मुख्यमंत्री बदला।’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि डीजल पेट्रोल की कीमत कर कर देंगे, और नहीं की। यही स्थिति नौजवानों के बेरोजगारी भत्ते की थी। यही कन्यादान विवाह की थी।’ ये सब चिंता और निंदा की चीजें होती जा रही है जनता के साथ में और कर्नाटक में तो हद कर दी। बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए झूठे वादे करती है और सत्ता में आने के बाद उन्हें तोड़ देती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews