MP News : नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान ‘चाइनीज मांझा बेचने पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई’

MP News : नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान ‘चाइनीज मांझा बेचने पर होगी रासुका के तहत कार्रवाई’

Home Minister Narottam Mishra : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) बेचने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उनके खिलाफ रासुका (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि संक्राति (Sankranti ) का त्योहार आ रहा है और इससे पहले सरकार चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उज्जैन में कार्रवाई भी उसकी का एक हिस्सा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में कहीं भी कोई चाइनीज मांझा बेचता हुआ पकड़ा गया तो उनके खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी।

प्रख्यात अभिनेत्री और नसरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की पत्नी रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah) के बयान पर गृहमंत्री ने कहा कि जिनके मन में चोर होता है उन्हीं को भारत में डर लगता है। यह टुकड़े टुकड़े गैंग की मानसिकता है। बता दे कि रत्ना पाठक ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें डर लगता है कि कहीं लोग उनके घर पर पत्थर न फेंक दें, इसीलिए वो नसीरूद्दीन शाह को खुलकर अपने विचार व्यक्त करने से रोकती हैं। बिहार (Bihar) में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के मामले पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह नीतीश कुमार का रोजगार है। बिहार में पुलिस ने कैसे रोजगार दिया सभी ने देखा, पुलिस ने जगह जगह लाठीचार्ज किया है। सतना में कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलन पर उन्होने  कहा कि महीने में एक दो बार कमलनाथ जनता को दर्शन देते जाते हैं। कभी विधानसभा भी आएं जहां उनकी की पार्टी का अविश्वास प्रस्ताव लगा था। वहीं जबलपुर में ट्रक की चपेट में आने से युवती के मौत के मामले पर उन्होने कह कि मध्यप्रदेश में कानून का राज्य है, शिवराज जी की सरकार है, यहां तत्काल कार्रवाई होती है और इस मामले पर भी कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”786490508″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews