नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा ‘अपने नंबर और मेंबर दोनों घटा रहे हैं’

नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा ‘अपने नंबर और मेंबर दोनों घटा रहे हैं’

MP News : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में प्लेन क्रेश मामले को लेकर जांच के आदेश दिए हैं। चुरहटा हवाई पट्टी में ट्रेनिंग देने के दौरान विमान मंदिर के तारों से टकराकर क्रेश हुआ है जिसमें एक पायलट की मौत हुई एक घायल हुआ है। घायल का इलाज किया जा रहा है। ये हादसा कैसे और  क्यों हुआ इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। टेक्निकल टीम मुंबई से रवाना हो गई है और घटनास्थल को कवर कर दिया गया है।

सतना में कांग्रेस के ओबीसी सम्मेलन पर गृहमंत्री ने कहा कि कमलनाथ सभी नेताओं से हाथ जोड़ते चले जा रहे हैं। विंध्य में अजय सिंह को बुलाया ही नहीं गया। निमाड़ में अरुण यादव को नहीं बुलाते। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कमलनाथ मध्यप्रदेश में अपमान यात्रा में निकाल रहे हैं। वहीं सेना को लेकर राहुल गांधी के बयान पर उन्होने कहा कि ये बयान पीड़ादायक है। सेना का अपमान राष्ट्रभक्तों का अपमान है। राहुल गांधी पहले भी सेना पर सवाल खड़े कर चुके हैं और अब अग्निवीर पर बोल रहे हैं कि उन्हें लात मार कर निकाल दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आखिर राहुल गांधी को सेना से इतनी नफरत क्यों है। राहुल गांधी के साथ वही लोग चलते हैं जो सेना का अपमान करने का काम करते हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने अयोध्या मंदिर की तारीख तय होने पर कांग्रेस पर सवाल उठाए हैं। उन्होने कहा कि राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के पास इसका कोई जवाब है जो कहते थे मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे अब तारीख भी तय हो गई है और मंदिर भी वहीं बनेगा, आप भी दर्शन करने जरूर पहुंचे। मणिकम टैगोर के बयान पर उन्होने कहा कि कांग्रेस के लोगों का मूल काम विभाजनकारी है, भले ही वह राहुल गांधी के सामने नंबर बढ़ाने की सोच रहे हो पर हमारे विचारों को गाली देकर उनके नंबर और मेंबर दोनों ही कम हो रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”786814115″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews