MP News : नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा ‘वहां कुछ जनप्रिय नेता, कुछ 10 जनपथ प्रिय नेता’

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Narottam Mishra took a jibe at the Congress : दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक की तारीख एक बार फिर टल गई है। इसे  लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज किया है। उन्होने कहा कि कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं, एक जनप्रिय नेता और दूसरे 10 जनपथ के प्रिय। जो जनप्रिय नेता हैं उनकी पूरी तरह उपेक्षा हो रही है और वहां नेताओं का आपस में ही समीकरण गड़बड़ाया हुआ है।

दिल्ली में आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। इसमें  मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के चुनावों को लेकर मंथन होना था। बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होने वाली थी और यहां सचिन पायलट और अशोक गहलोत के मुद्दे पर भी चर्चा की संभावना थी। लेकिन ये बैठक टल गई है और कहा जा रहा है कि अब नई बैठक की तारीख बाद में बताई जाएगी। इसे लेकर गृहमंत्री ने कटाक्ष किया है। उन्होने कहा कि ‘दिल्ली में बैठक होनी थी जिसमें बार-बार तारीख बदली जा रही है। इसको लेकर कहा कि 24 मई, फिर 26 मई और फिर आगे गई तारीख पे तारीख मिल रही है। दरअसल कांग्रेस में दो तरह के नेता हैं.. एक जनप्रिय नेता है और दूसरे 10 जनपद के प्रिय नेता हैं। और जो जनप्रिय नेता हैं उनकी उपेक्षा हो रही है। मध्यप्रदेश में ही जीतू पटवारी, अरुण यादव जैसे नेताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है और जो 10 जनपद के प्रिय नेता हैं उनको आगे बढ़ाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में यह जो डीके हैं (दिग्विजय सिंह -कमलनाथ) वो कांग्रेस की वाट लगाए दे रहे हैं।’

बता दें कि दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की बैठक में मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले थे। कमल नाथ, दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को बैठक के लिए दिल्ली जाना था वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव गुरुवार को दिल्ली पहुंच भी चुके थे। लेकिन गुरुवार को खबर आई कि ये बैठक स्थगित कर दी गई है और अब इसे लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।

[dgv_vimeo_video id=”830479078″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews