MP News : नरोत्तम मिश्र का तंज ‘न खाता न बही, कमलनाथ कहे सो सही’

MP News : नरोत्तम मिश्र का तंज ‘न खाता न बही, कमलनाथ कहे सो सही’

Narottam Mishra on Kamal Nath : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसा है। छिंदवाड़ा में कांग्रेसियो के कमलनाथ को सीएम व नकुल नाथ को सांसद बनाने की शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि उद्योगपति कमलनाथ ने पार्टी का लोकतंत्र खत्म कर दिया है अब तो कांग्रेस में यही चल रहा है, खाता न बही.. कमलनाथ जो कहे वह सही।

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस में पापा जी चीफ मिनिस्टर, बेटा जी सांसद तय हो गया है। कांग्रेसियों को केवल इन दोनों के लिए ही शपथ दिलाई जा रही है। कांग्रेस हालत दयनीय हो गई है। प्रदेश में कांग्रेस की गद्दी पर उद्योगपति क्या बैठा, पार्टी की डेमोक्रेसी का ही कबाड़ा कर दिया। कोई जरूरत नहीं संसदीय दल बोर्ड की बैठक की, कोई जरूरत नहीं विधायक दल की बैठक की। यहाँ तो सीधा सा हिसाब हो गया है ,न खाता ना बही जो कमलनाथ कहे वही सही।’

उन्होने कहा कि कमलनाथ जी राजनेता कम उद्योगपति ज्यादा हैं, यही कारण है कि वह राजनीतिक दल को भी अपनी निजी कंपनी की तरह चला रहे हैं। वह कांग्रेस को पार्टी सविंधान से नही अपने तुग़लगी फैसलों से चला रहे हैं। गृहमंत्री ने कहा कि वैसे भी कमलनाथ जी में
सीएम बनने की जितनी तड़प दिख रही है, वैसी किसी नेता में आज तक देखने को नही मिली। अपने सामने ही शपथ दिलवा रहे हैं खुद मुख्यमंत्री व बेटे नकुल नाथ को सांसद बनवाने की। पहले भावी सीएम के होर्डिंग, फिर ट्विटर पर भावी मुख्यमंत्री फिर अवश्यम्भावी मुख्यमंत्री और अब यह भावी शपथ मुख्यमंत्री। अब कहीं आगे कमलनाथ जी सब कांग्रेसियों से स्टाम्प पर न लिखवा कर लें भावी मुख्यमंत्री। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसा हो जाए तो भी कोई आश्चर्य नही होना चाहिए।

[dgv_vimeo_video id=”801512364″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews