
MP Suspend And Notice : आगामी चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में सरकारी कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुरैना के अम्बाह में काम में लापरवाही बरतने पर एसडीएम राजीव समाधिया ने कोंथरखुर्द हल्का के पटवारी रामगोपाल वर्मा को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान पटवारी वर्मा का मुख्यालय तहसील कार्यालय अंबाह रहेगा। यह कार्रवाई कोंथर खुर्द गांव के बद्री सिंह, छोटेलाल, सुखदेव व चतुर सिंह की शिकायक पर जांच के बाद की गई है।
3 को नोटिस, प्रधान पाठक निलंबित
- जबलपुर के बरगी बांध में बिना अनुमति के शादी समारोह और पार्टी करवाने की लापरवाही पर मुख्य अभियंता ने ईई और सिक्योरिटी ऑफिसर को नोटिस थमाया है। मुख्य अभियंता ने रानीअवंती बाई लोधी बरगी बांध परियोजना के कार्यपालन यंत्री और सुरक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है वही सब इंजीनियर को निलंबित करने की तैयारी की जा रही है।
- बैतूल में निर्माण में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य आयुक्त ने बैतूल सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध को को नोटिस जारी किया गया है, जबकी यह कार्य कायाकल्प अभियान के तहत समय सीमा के अंदर कराया जाना था। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन क्लिक के माध्यम से इन कार्यों के लिए राशि जारी की थी, बावजूद इसके निर्धारित समय सीमा में मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं कराए जा सके हैं। लापरवाही बरतने के मामले में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त सहसचिव डॉ. सुदाम खाड़े ने बैतूल के सीएमएचओ डॉ. सुरेश बौद्ध को नोटिस दिया है।
- बुरहानपुर के नेपानगर तहसील के ग्राम अंबाडा में माध्यमिक स्कूल के प्रधान पाठक ग्याप्रसाद दुबे द्वारा बच्चों को आयरन की जगह लूजमोशन की गोलियां और उनके बीमार होने पर इंदौर संभाग आयुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। संभागायुक्त ने प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया। निलंबन के साथ उनका मुख्यालय अलीराजपुर कलेक्टर कार्यालय किया गया है।
2 पंचायत सचिव निलंबित
- खरगोन जिले के बड़वाह जनपद के ग्राम नलवा के खलबुजुर्ग के सचिवों द्वारा वित्तीय अनियमितता बरतने पर जिला पंचायत सीईओ ने दोनों सचिवों को मप्र पंचायत सेवा नियम के तहत निलंबित कर दिया है। जिला पंचायत सीईओ ज्योति शर्मा ने नंलवां के सीसी रोड से संबंधित भुगतान राशि एवं आत्महत्या की धमकी देने तथा अभद्र व्यवहार करने पर नंलवां के सचिव जितेन्द्र पंवार को निलंबित किया है।
- निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद बड़वाह में रहेगा और इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। वहीं अब ग्राम पंचायत नंलवां का अतिरिक्त सचिविय प्रभार आगामी आदेश तक अस्थाई एवं तत्कालिक रूप से बिंजलवाड़ा ग्राम पंचायत सचिव श्रीराम साद को सौंपा गया है।
- जिला पंचायत सीईओ शर्मा ने ग्रामीणों को हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ नहीं दिलाए जाने वाले खलबुजुर्ग के सचिव लंकेश राजाराम निकुंभ को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।इस संबंध में सचिव निकुंभ को सूचना पत्र जारी कर समक्ष में उपस्थित होकर लिखित जवाब प्रस्तुत किया गया था। लेकिन जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इनका कार्यालय कसरावद जनपद रहेगा और इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

