MP Teacher Recruitment : 11885 चयनित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, नियुक्ति आदेश जारी, जानें क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री

teacher recruitment

MP Teacher Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश के चयनित शिक्षकों के लिए खुशखबरी है। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 11885 प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 3133 माध्यमिक शिक्षक एवं 7004 प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए है।

आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक, 3133 माध्यमिक शिक्षक एवं 7004 प्राथमिक शिक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती हेतु काउंसलिंग की कार्यवाही की गई है। उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए दिनांक 29 सितंबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था।

11885 शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी

विज्ञापन के अनुक्रम में कार्यवाही के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 1748 उच्च माध्यमिक शिक्षक तथा 3133 माध्यमिक शिक्षक के आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिक शिक्षकों के लिए 19 अक्टूबर 2022 को विज्ञापन जारी किया गया था। विज्ञापन के अनुक्रम में कार्यवाही उपरांत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 7004 प्राथमिक शिक्षकों के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 11,885 अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी अपनी जानकारी एमपी ऑनलाईन पोर्टल एवं एजुकेशन पोर्टल पर देख सकते हैं।

शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है। परमार ने कहा है कि आशा करता हूँ कि आप सभी पूर्ण समर्पण से राष्ट्र के भावी कर्णधारों को मूल्य आधारित शिक्षा देकर श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण एवं समृद्ध शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews