MP Weather : सोमवार के बाद फिर बिगड़ेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 1 दर्जन जिलों में बारिश-तेज हवा, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : 3 दिन बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18-19 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में मौसम के बिगड़ने का अनुमान है। इंदौर-जबलपुर समेत 3 संभागों और 10 जिलों में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। वही 20 अप्रैल तक हीट वेव और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम है, हालांकि 15 से 20 अप्रैल तक तापमान में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

17 अप्रैल को एक्टिव होगा नया सिस्टम

एमपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में चक्रवाती हवाओं का घेरा दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ हैं। नॉर्थ छत्तीसगढ़ से केरल तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही है और अरब सागर से नमी आ रही है, जिसके कारण इंदौर में अभी बादल दिखाई दे रहे हैं। रविवार को उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा, हालांकि इसका ज्यादा असर मध्य प्रदेश में नहीं दिखाई देगा।लेकिन 17 अप्रैल को एक द्रोणिका लाइन बनेगी, इसके असर से दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

18-19 को 3 संभागों और 10 जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें आज शनिवार को हल्के बादल रहेंगे। मध्यप्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को फिर मौसम बदलेगा। 18 से 19 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से इंदौर, होशंगाबाद व जबलपुर संभाग के दक्षिणी हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके अलावा प्रदेश के खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति रहेगी। भोपाल में 18 अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

अप्रैल अंत तक दिखेगा गर्मी का असर

एमपी मौसम विभाग की मानें आज इंदौर में हल्के बादल छाएंगे। हालांकि इसके असर से तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद गर्मी के तेवर तीखे होने के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर में इस सीजन का गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं, राजगढ़, छतरपुर, दमोह, रतलाम में भी तापमान बढ़ेगा। अप्रैल अंत तक राज्य में गर्मी बढ़ने के संकेत है, हालांकि लू का असर मई से दिखाई देगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews