MP Weather : एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 6 संभागों में बारिश की चेतावनी, 12 जिलों में ओले गिरने की आशंका, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में जून के पहले सप्ताह तक बारिश और आंधी के जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को भी करीब 3 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और एक दर्जन ओला की संभावना जताई गई है।जबलपुर में 30 मई के बाद पारा चढ़ने की संभावना है। इधर, आज ही जम्मू-कश्मीर में एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से तीन जून तक गर्मी से राहत बनी रहेगी।वही तापमान के भी बढ़ने के आसार कम है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. एमपी मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, सागर और चंबल में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, नर्मदापुरम और शहडोल संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।
  2. श्योपुरकलां, गुना, राजगढ़, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सागर, शाजापुर, डिंडोरी, आगर-मालवा और सिवनी में ओले गिरने की आशंका है।
  3. अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के चलते सोमवार को भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी आशंका है।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है और उत्तरी पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ।इसके अलावा एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से उत्तरी पूर्वी मप्र तक और एक अन्य द्रोणिका दक्षिण पूर्वी मप्र से तमिलनाडु तक जा रही है। वर्तमान में हवा का रुख भी पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। अरब सागर में एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से अरब सागर से भी लगातार नमी भी आ रही है।  सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा,जिससे मौसम का मिजाज बदलेगा और कई हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews