MP Weather : नया स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 38 जिलों में तेज बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

mp weather

MP Weather Alert Today :  मध्य प्रदेश में सावन के महिने में एक बार फिर अरब सागर के ऊपर नया स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके असर से अगले 2-3 दिन तक प्रदेश में अच्छी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 38 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, इन जिलों में ढाई से 4 इंच तक बारिश हो सकती है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

नए सिस्टम से 10 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अरब सागर के ऊपर एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो गया, जिसके असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और कई जिलों में तेज बारिश का दौर चल पड़ा है। इससे शुक्रवार से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जो 8-9 जुलाई तक जारी रहेगी। अगले 3 दिन प्रदेशभर में तेज बारिश होगी। इंदौर को भी  बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। वही ग्वालियर और जबलपुर में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग की मानें शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभागों के जिलों में वर्षा होने की संभावना है।वही पूरे प्रदेश में तीन-चार दिन तक रुक-रुककर अच्छी वर्षा होने की उम्मीद बढ़ गई है। विशेषकर भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर, सागर, चंबल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होगी।

वातावरण में नमी बरकरार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, रायसेन, मंडला व अंबिकापुर से गुजर रही है। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही पंजाब में चक्रवातीय  और बंगाल की खाड़ी से मानसून ट्रफ लाइन राजस्थान तक सक्रिय है।  इस ट्रफ लाइन के ग्वालियर चंबल संभाग से गुजरने के कारण ज्यादा मात्रा में नमी आ रही है। पंजाब के चक्रवातीय घेरे व पश्चिमी विक्षोभ से वर्षा की संभावना बन रही है और  मप्र का दक्षिणी हिस्से में अच्छी वर्षा हो रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी व उत्तरी ओड़िशा में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहीं एक चक्रवाती हवाओं का घेरा मध्य उत्तर प्रदेश पर केंद्रित है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। वही बुरहानपुर, अलीराजपुर, धार, इंदौर, आगर-मालवा, नीमच, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, दमोह में हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews