MP Weather: 8 फरवरी को एक्टिव होगा नया सिस्टम, 7 जिलों में कोल्ड वेव, 2 में कोल्ड डे, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather update

MP Weather Alert Today: पश्चिमी विक्षोभ के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। जनवरी में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली तो वही फरवरी में एक बार फिर ठंड कोहरे और शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। एमपी मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को 7 जिलों में कोल्डवेव की चेतावनी जारी की है। वही 2 जिलों में कोल्ड डे रहने का अनुमान है।वही 8 फरवरी को नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे फिर मौसम के मिजाज बदलेंगे। आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert Today) ने आज शुक्रवार को भोपाल, उमरिया, जबलपुर समेत 7 जिलों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है वही उज्जैन-रतलाम सबसे ठंडे होने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में उमरिया, जबलपुर, बालाघाट, सागर, भोपाल, राजगढ़ और रतलाम जिलों में शीतलहर चलेगी। उज्जैन और रतलाम में कोल्ड-डे रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा की दस्तक होगी, जिससे ग्वालियर संभाग में दिन ठंडक बढ़ेगी और रात में शीतलहर चलने के आसार है।  नए पश्चिमी विक्षोभ से  इंदौर में अगले 3 से 4 दिन रात के पारे में गिरावट होगी, वहीं दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।

नया सिस्टम होगा एक्टिव

एमपी मौसम विभाग  (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 15 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में 65 डिग्री देशांतर के सहारे मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है।वही प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है।अब 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • गुरूवार को पचमढ़ी में रात का तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • बैतूल में 7.5, भोपाल में 8.4, दतिया में 6.6, धार में 9.3, ग्वालियर में 7.8, रायसेन में 6.2, राजगढ़ में 7.4, रतलाम में 9.6, उज्जैन में 7.0, छिंदवाड़ा में 5.7, दमोह में 7.6 डिग्री सेल्सिय रहा।
  • जबलपुर में 7.3, खजुराहो में 8.4, मंडला में 7.2, नोगाव में 7.1, रीवा में 6.4, सागर में 9.4, सतना में 7.9, उमरिया में 4.6, मलानखंड में 5.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
  • गुरुवार को न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे।
  • ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में काफी गिरे। शेष संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews