MP Weather : 3 सिस्टम एक्टिव, 7 संभागों में बारिश-आंधी का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार, 8 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Alert Today : बार बार बनते-बिगड़ते मौसम के चलते मध्य प्रदेश में 8 मई तक बारिश और आंधी का दौर जारी रहने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार व गुरुवार को भी भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में बारिश होने की संभावना है।बार बार अलग अलग सिस्टम बनने के कारण 15-20 मई तक  प्रदेश में हीट वेव और तेज गर्मी पड़ने की संभावना कम ही है। यहां 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

इन संभागों में बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ,अगले 2-3 दिन तक कुछ संभाग में तेज बारिश, 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों बारिश और शहडोल-जबलपुर संभाग में ओले गिर सकते है। वही इंदौर, उज्जैन, भोपाल और चंबल में कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं और नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन और खरगोन में भी ओलावृष्टि की संभावना है।

8 मई तक जारी रहेगी बारिश, 15 मई तक हीट वेव नहीं

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 4 और 5 मई को भी बादल छाने के साथ आंधी वर्षा के आसार रहेंगे। 8 मई तक प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश जारी रहेगी और बादल भी छाए रहेंगे, हालांकि पारा 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। इंदौर में तीन और चार मई के साथ भोपाल में 6 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश के आसार है।जम्मू कश्मीर में 5 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे ग्वालियर में फिर मौसम बिगड़ेगा। तीन और चार मई के बीच भी आंधी और वर्षा का दौर रहेगा, लेकिन पांच व छह को आसमान साफ होने से धूप निकलेगी।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जबकि एक ट्रफ लाइन साउथ वेस्ट एमपी से नॉर्थ तमिलनाडु तक गुजर रही है। साउथ छत्तीसगढ़ पर बने सिस्टम का असर चक्रवात के रूप में देखने को मिल रहा है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी मिल रही है और प्रदेश में बारिश और आंधी का दौर चल पड़ा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews