MP Weather : 3 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, तापमान में गिरावट, 4 जुलाई को फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें ताजा अपडेट

imd weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है, जिसके चलते बारिश का असर भी कम हो गया है, हालांकि चक्रवाती घेरे के चलते अलग अलग स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वही अगले 24 घंटों के लिए 5 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान ग्वालियर-चंबल में मूसलाधार तो जबलपुर भोपाल और इंदौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, भिंड, मुरैना, दतिया, टीकमगढ़, पन्ना और छतरपुर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। शनिवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में तेज बारिश तो सागर संभाग के टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। वही प्रदेश के अन्य हिस्सों में कम बारिश हो सकती है।भोपाल में शनिवार से 4 जुलाई तक हल्की से तेज बारिश हो सकती है।इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने या चमकने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।

इन जिलों में जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल गुना, राजगढ़, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन,सांची, भीमबेठका, खंडवा, ओंकारेश्वर, हरदा, नर्मदापुरम, विदिशा, उदयगिरी, बैतूल, भोपाल, बैरागढ़,नीमच, मंदसौर, श्योपुर में बिजली के साथ साथ मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि उज्जैन, महाकालेश्वर, रतलाम, धोलावाड़, धार,मांडू, सिवनी, मंडला, कान्हा, जबलपुर, भेड़ाघाट, कटनी, निवारी, ओरछा, सागर, दमोह, छतरपुर, खजुराहो के साथ प्रदेश के शेष सभी जिलों में हल्की गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

एक साथ कई सिस्टम एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिणी उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती हवा का घेरा है। एक द्रोणिका लाइन उत्तर पश्चिमी राजस्थान से दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बंगाल में हिमालय के हिस्से तक जा रही है। दक्षिणी गुजरात पर भी चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल व इंदौर संभाग के दक्षिणी हिस्से में बड़वानी, खरगोन, खंडवा, आलीराजपुर, धार में दो से तीन दिन मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है। वही 4 जुलाई को एक साइकोनिक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेशभर में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews