MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, छाएंगे बादल, 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather alert Today : होली से पहले प्रदेशभर के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है, बार बार तापमान में परिवर्तन हो रहा है। कहीं तेज गर्मी तो कहीं बादल छाने के साथ बारिश देखने को मिल रही है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार 6 मार्च को एमपी के 20 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और बारिश होने के आसार है। 10 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद ही मौसम में बदलाव होगा और तेज गर्मी पड़ेगी।

आज 20 जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के 20 जिलों इनमें भोपाल, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर दतिया, श्योपुर, मुरैना और भिंड में बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 18 किमी प्रतिघंटा रहेगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।10 मार्च तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रह सकता है।

7-8 मार्च को इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मार्च तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में बारिश के आसार है। 6 और 7 मार्च को सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर में हल्की बारिश होने का अनुमान है।ग्वालियर में आज सोमवार को बूंदाबांदी तो होली (7 और 8 मार्च) पर झमाझम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। वही शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में आठ मार्च तक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है।

10 मार्च से बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  सोमवार को शहर में बादल छाए रहेंगे, हालांकि अब बूंदाबांदी होने के कम आसार है। बादलों के कारण दिन के तापमान में जहां गिरावट देखने को मिलेगी वही रात तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। इसकी वजह से रात में गर्मी का अहसास होगा। । अनुमान है कि मार्च अंत तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है और लू जैसी स्थिति बनेगी। 16 मार्च से प्रदेश में तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा।वही रात का तापमान 5 डिग्री बढेगा और 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू का असर देखने को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews