MP में नाइट कर्फ्यू, 24 घंटे में 30 पॉजिटिव, एक्टिव केस 190 पार, CM बोले- चिंता का विषय

mp cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में सख्ती और वैक्सीनेशन अभियान के बावजूद तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना एक्टिव केसों (MP Corona Update) की संख्या 190 के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में 30 कोरोना पॉजिटिव सामने आए है।इसमें इंदौर और भोपाल में 10 से ज्यादा केस मिले है।अक्टूबर के बाद यह दूसरा मौका है जब  इतने संख्या में केस मिले है।वर्तमान में 18 जिलों में सक्रिय मामले है, जो की चिंता का विषय है।राहत की खबर है कि रिकवरी रेट 98% से अधिक है और 19 मरीज डिस्चार्ज हुए है। लगातार मामलों को बढ़ता देख मप्र सरकार ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है और पहले से ज्यादा सख्ती भी की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Board : छात्रों के लिए बड़ी खबर, माशिमं ने किया टाइम टेबल घोषित, 12 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 23 दिसंबर 2021 गुरुवार को 30 कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Active Case) सामने आए है, इसमें इंदौर में 12, भोपाल में 11, उज्जैन-बड़वानी, नीमच में 2-2 और बैतूल में 1 नया केस मिला है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 191 हो गई है। इससे पहले 24 अक्टूबर को एक दिन में 36 केस मिले थे। प्रदेश में 22 दिनों में 396 संक्रमित मिल चुके है। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 157 और इंदौर 156 मरीज शामिल हैं। भोपाल में अभी 63 तो इंदौर में 91 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में 793574 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 782851 लोग ठीक हो चुके है। वहीं अबतक 10531 की जान जा चुकी है। करीब 62 हजार सैंपल जांच करने लिए गए।

एक तरफ जहां 52 जिलों में से 18 जिलों में एक्टिव केस है, वही राहत की खबर ये है कि प्रदेश के 34 जिलों में कोई एक्टिव केस नहीं है। इसमें आगर-मालवा, आलीराजपुर, अशोकनगर, बालाघाट, भिण्ड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिण्डोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खण्डवा, मण्डला, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया एवं विदिशा शामिल है।इन केसों के बाद पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.4% हो गई है।

यह भी पढ़े.. MP : शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, स्कूल शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी, प्रस्ताव तैयार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में गुरुवार को कई महीनों बाद कोविड के 30 नए प्रकरण मिले हैं। गुरुवार को पूरे देश में भी 7 हजार 495 पॉजिटिव प्रकरण आए हैं। एक बात जो मन में चिंता पैदा करती है वो यह है कि महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में पिछले एक सप्ताह से पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। वही महाराष्ट्र में 1201, गुजरात में 91 और दिल्ली में 125 प्रकरण आए हैं। इन राज्यों से मध्यप्रदेश में आना-जाना लगातार बना रहता है। पूर्व के अनुभव भी हमें यह बताते हैं कि पिछली बार भी पहली लहर हो या दूसरी लहर महाराष्ट्र में पॉजिटिव केस बढ़ना शुरू हुए। गुजरात में बढ़े और उसके बाद मध्यप्रदेश में केस बढ़े। दूसरी लहर में जो कष्ट हमने भुगते हैं वह हम कभी भूल नहीं सकते।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि अगर पुरानी दोनों लहरों को भी देखा जाए तो वे हमारे प्रदेश में प्रारंभ ही इंदौर-भोपाल से हुई और अभी इंदौर तथा भोपाल में प्रकरण बढ़कर नवंबर महीने की तुलना में दिसंबर में 3 गुना हो गए हैं।नया स्वरूप ओमिक्रोन के रूप में देश के 16 राज्यों में आ चुका है। इस संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि MP में भी ओमिक्रोन वायरस के केस जल्दी आ जाए। यदि हम पूरी दुनिया का भी अध्ययन करें और अनुभव देखें तो ओमिक्रोन बहुत तेजी से फैलता है। इंग्लैंड में 1 लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। अमेरिका में भी 2.50 लाख  केस प्रतिदिन आ रहे हैं। यूरोप में भी ओमिक्रोन बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। कोविड की तीसरी लहर को आने से रोकें, तेजी से संक्रमण न फैले, इसके लिए हर आवश्यक उपाय करें।

यह भी पढ़े.. पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देखिए जारी सूची

Koo App

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 32 नए केस आए हैं। जिसमें #Indore से 13, #Bhopal से 7 और #Jabalpur से 5 केस शामिल हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल एक्टिव केस 201, संक्रमण दर 0.05 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। #MPFightsCorona

– Dr.Narottam Mishra (@drnarottammisra) 24 Dec 2021

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews