बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी, वीडी शर्मा के प्रयासों से मिली सौगात

बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी, वीडी शर्मा के प्रयासों से मिली सौगात

Orders issued for medical colleges in Betul, Panna and Katni : बैतूल, पन्ना और कटनी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। सोमवार को आचार संहिता लागू होने से पहले शिवराज सिंह चौहान ने इसके आदेश जारी कर दिए। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की प्रयासों से इन तीन जिलों को ये सौगात मिली है।

चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के आदेश जारी

बता दें कि वीडी शर्मा ने इन तीन स्थानों पर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का आग्रह किया था जिसके बाद अब इन्हें बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।  सीएम शिवराज ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘जो वादा किया, वो निभाया! मैंने वचन दिया था कि बैतूल, पन्ना और कटनी जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जायेंगे और आज आपको यह बताते हुए मुझे आनंद हो रहा है कि तीनों जिलों में 100 एम.बी.बी.एस. सीट प्रवेश क्षमता के चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना हेतु राज्य शासन ने सिद्धांत: निर्णय ले लिया है। मेरा प्रदेश उन्नति के पथ पर अविराम आगे बढ़े और नागरिकों का जीवन सुखद एवं सरल हो, यही मेरा प्रयास है, यही मेरा संकल्प है।’ वहीं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि पन्ना और कटनी की आवश्यकताओं को देखते हुए मैंने माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मेडिकल कॉलेज की स्थापना का आग्रह किया था। प्रसन्नता का विषय है कि दोनो ही जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के आदेश प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश में चुनावी समर का शंखनाद

प्रदेश में चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही योजनाओं और घोषणाओं का पिटारा खोल दिया है। बीजेपी जहां अपने 18 साल के कार्यकाल की उपलब्थियां गिना रही है वहीं कांग्रेस इसी कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोपों के साथ हमलावर है। बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता से आशीर्वाद मांगा तो कांग्रेस ने जन आक्रोश यात्रा निकालकर जनता के आक्रोश को आवाज देने का दावा किया है। देखना होगा कि जनता इस बार किसे चुनती है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews