MP में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली भर्ती, 60 हजार तक सैलरी

सरकारी नौकरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukari 2021) पाने का सुनहरा मौका है। मध्यप्रदेश सरकार ने रिसर्च एसोसिएट (CMYPD AIGGPA Recruitment 2021) के 52 पदों पर और एडवाइजर 6 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 से शुरू हो गई और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2021 है।इसमें  आयु सीमा 21 से 32 वर्ष (रिसर्च स्कॉलर के लिए) और 25 से 40 वर्ष (सलाहकार के लिए) रखी गई है।

यह भी पढ़े.. MPPSC के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 15 सितंबर तक करें आवेदन, ये होंगे नियम

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने ट्वीट कर बताया है कि युवाओं के सपनों को पंख मिलें और उड़ने के लिए खुला आसमान, मध्यप्रदेश सरकार की यही प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री युवा प्रोफेशनल्स (CMYPD) प्रोग्राम के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में रिसर्च स्कॉलर और 6 सलाहकार के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गये हैं।

यह भी पढ़े.. हाईकोर्ट का आदेश- हड़ताल खत्म करें पटवारी, जल्द मांगों पर विचार करें मप्र सरकार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया है कि चयनित अभ्यर्थियों को ग्राम व जिला स्तर पर योजनाएं लागू कराने,विकास कार्यक्रमों का मूल्यांकन, योजनाओं को लागू कराने की प्रक्रिया में सुधार कराने समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। युवाओं से अपील है कि आगे आकर प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

सरकारी नौकरी से जुड़ी जानकारी

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 13-09-2021
  • आयु सीमा – 21 से 32 वर्ष (रिसर्च एसोसिएट के लिए), 25 से 40 वर्ष (एडवाइजर के लिए).
  • योग्यता: किसी भी प्रोफेशन विषय से स्नातक डिग्री 60 अंकों के साथ या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए।
  • सैलरी– रिसर्च एसोसिएट्स को 40,000 रुपए प्रतिमाह व सलाहकार को 60,000 रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा
  • छूट-न्यूनतम अंकों की शर्त में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार 10% की छूट दी जाएगी।
  • इस सरकारी नौकरी की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://aiggpa.mp.gov.in/ और MPOnline पोर्टल पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews