School Holiday : 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

school holiday news

School Holiday : 1 से 10वीं तक के छात्रों को एक बार फिर से अवकाश का लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूल में अवकाश की घोषणा की गई है। इसके लिए स्कूल प्रशासन द्वारा अभिभावकों को मैसेज के जरिए जानकारी दी जा रही है। 25 सितंबर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल आगमन है। जिसके कारण कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इतना ही नहीं हॉफ ईयरली परीक्षा को भी पोस्टपोन कर दिया गया है। स्कूल प्रबंधन द्वारा अभी बाबू को मैसेज के जरिए जानकारी दी जा रही है।

अधिकतर स्कूलों को बंद रखा गया

प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर शहर के कई सड़के डाइवर्ट रहेगी। इसके कारण अधिकतर स्कूलों को बंद रखा गया। हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा किसी प्रकार की कोई आधिकारिक छुट्टी घोषित नहीं की गई है लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण स्कूल संचालकों द्वारा निर्णय लिया गया है।कल स्कूलों में परीक्षा भी पोस्टपोन किए गए हैं। दरअसल BHEL इलाके के अधिकतर स्कूल बंद रखे गए हैं। सेंट जेवियर स्कूल की प्रवक्ता वसुंधरा शर्मा के मुताबिक पीएम का मुख्य कार्यक्रम सेंट जेवियर के आसपास ही है ऐसे में स्कूल आने वाले बच्चों की परेशानी को देखते हुए कई निजी स्कूलों को बंद रखा गया है। इलाके के कई स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल संचालक ने अपने स्तर पर इस निर्णय पर सहमति दी है।

हॉफ ईयरली परीक्षा भी स्थगित 

25 सितंबर से कई स्कूलों में हॉफ ईयरली परीक्षा भी शुरू होने थे। जिसे स्थगित कर दिया गया है।  स्कूल प्रिंसिपल ने इसके लिए अभिभावकों को मैसेज किया। जिसमें बताया गया कि जल्दी परीक्षा को दोबारा आयोजित किया जाएगा। हालांकि सरकारी स्कूल में छुट्टियों की घोषणा नहीं की गई है। संत जोसेफ और DPS को भी बंद रखा गया है। IES और एलएनसीटी स्कूल को भी बंद रखा जाएगा। IES स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर मनीष काथेकर ने कहा कि ट्रैफिक डायवर्ट होने की वजह से स्कूलों को बंद रखा गया है ताकि बच्चों को सुविधा का सामना न करना पड़े।

अक्टूबर महीने में भी स्कूली छात्रों, शासकीय कर्मचारी और शिक्षकों के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है। दशहरा, दुर्गा पूजा से कई प्रमुख त्योहारों को देखते हुए अवकाश की घोषणा की गई है।

अक्टूबर महीने में भी कई दिनों तक स्कूल बंद

अक्टूबर महीने में भी कई दिनों तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। जिसका लाभ एक से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा। शासकीय स्कूल और कॉलेज में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किए गए हैं। वही ऐच्छिक स्थानीय अवकाश के भी घोषणा की गई है।

अक्टूबर में बंद रहेंगे स्कूल

  • 1 अक्टूबर को रविवार होने पर अवकाश घोषित किया गया
  • 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गई
  • 8 अक्टूबर को रविवार के दिन अवकाश रहेगा जबकि
  • 13 अक्टूबर को प्राणनाथ जयंती पर छत्तीसगढ़ में ऐच्छिक अवकाश की घोषणा की गई है।
  • 15 अक्टूबर रविवार को अवकाश रहेंगे
  • जबकि 22 अक्टूबर रविवार को भी अवकाश की घोषणा की गई है
  • 23 अक्टूबर को महानवमी के उपलक्ष में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया जबकि
  • 24 अक्टूबर को दशहरा के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की गई है
  • 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेंगे
  • जबकि 29 अक्टूबर रविवार के दिन की अवकाश घोषित किए गए हैं

ऐसे में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अक्टूबर में छुट्टियां घोषित की जाएगी। कुछ राज्यों में स्थानीय अवकाश में भिन्नता देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही स्थानीय अवकाश पर भी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews