वीडी शर्मा ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर लगाया तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, बिहार में छुट्टियों को लेकर उठे विवाद पर साधा निशाना

VD Sharma BJP

VD Sharma targeted the opposition : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के मंत्र को भारत की राजनीति में स्थापित किया है। और उनके डर से कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष घबराया हुआ है। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि वो तुष्टिकरण की राजनीति की गारंटी है और बिहार में तो वोट बांटने तथा एक वर्ग के वोट हासिल करने के लिए उन्होने छुट्टियों के कैलेंडर में ही परिवर्तन कर दिया।

वीडी शर्मा ने लगाए आरोप

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के जीवन में बहुत सकारात्मक बदलाव आया है, उनके जीवन में खुशी आई है और इसीलिए उन्हें विश्वास है कि वो किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के के नेतृत्व में हर वर्ग विकास पथ पर अग्रसर है तो वहीं मोदी सरकार के कामों से डरी कांग्रेस व उसके सहयोगी दल तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। बिहार में इंडी गठबंधन के दलों की सरकार द्वारा पर्वों की छुट्टी के निर्णय का उद्देश्य वर्ग विशेष का वोट बैंक पाना है। पीएम मोदी की नीतियों से डरकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इस तरह के निर्णय ले रहे हैं। उन्होने कहा कि ये आज से नहीं है, देश में कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है और अब विपक्ष द्वारा बनाए गए गठबंधन में भी यही हो रहा है।

बिहार में सरकारी स्कूलों की छुट्टियों से जुड़ा विवाद

बता दें कि पिछले दिनों बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों के लिए जो छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया था, उसके बाद खासा विवाद खड़ा हो गया था। इसमें हिन्दू त्यौहारों की छुट्टियां घटाकर मुस्लिम त्यौहारों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया था। 2024 के कैलेंडर में हिंदूओं के प्रमुख त्यौहार शिवरात्रि, रक्षाबंधन, रामनवमी ,जन्माष्टमी, भाई दूज, गोवर्धन पूजा समेत कई अवकाश को खत्म कर दिया गया था। इसे लेकर विवाद उठने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने कैलेंडर में संशोधन किया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews