वीडी शर्मा का दावा ‘कमलनाथ और जयवर्धन सिंह हार रहे हैं चुनाव’, कांग्रेस पर चुनाव में बाधा डालने की कोशिश का आरोप

VD Sharma MP Election

MP Election 2023/VD Sharma : बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि हार की बौखलाहट से घबराकर वो अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है। उन्होने कहा कि चुनाव के दौरान वो कई स्थानों पर गुंडागर्दी करने का प्रयास कर रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर चुनाव लड़ रहा है। इसी के साथ उन्होने कहा कि कमलनाथ और दिग्वियजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह चुनाव हार रहे हैं, इसी कारण कांग्रेस में अफरातफरी का माहौल है।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि हार की खीज से डरकर वो वो अपनी मूल अपराधीकरण की प्रवृत्ति पर उतर आई है लेकिन इस बार हमने किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी है। बीजेपी कार्यकर्ता ताकत से मैदान में उतरा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने पहले तो अपराधी प्रवृत्ति को लोगों को चुनावी मैदान में उतारा। जिनके ऊपर इनाम जारी है, वो कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि वो बीजेपी कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन से अपील करते हैं कि अनुशासन और शालीनता के साथ अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

कमलनाथ और जयवर्धन सिंह के चुनाव हारने की बात कही

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस व्यवधान डालने का प्रयास करेगी कि वोटिंग बाधित हो लेकिन हमें इससे शांति से निपटना है। उन्होने एक बार फिर दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी को जीत मिल रही है। जनता बीजेपी के साथ है और जनता का आशीर्वाद विकास और गरीब कल्याण के साथ है। उन्होने कहा कि प्रदेशभर में महिलाओं का अपार समर्थन उनकी पार्टी को मिल रहा है। इसी के साथ बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि कमलनाथ चुनाव हार रहे हैं, राघोगढ़ में दिग्विजय सिंह के बेटे भी क्लीन बोल्ड हो रहे हैं इसीलिए वो चुनाव बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”885596673″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews