World Hypertension Day: आज मनाया जा रहा है ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’, NHM कार्यालय समेत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर किए जा रहे आयोजित

World Hypertension Day: आज यानी 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल इस दिन ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई और हीमोग्लोबिन जैसी बीमारियों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
World Hypertension Day: आज मनाया जा रहा है ‘विश्व उच्च रक्तचाप दिवस’, NHM कार्यालय समेत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में शिविर किए जा रहे आयोजित

World Hypertension Day: 17 मई को विश्व उच्च रक्तचाप दिवस मनाया जा रहा है। वहीं इस उपलक्ष्य में जगह जगह पर जांच, परामर्श और जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल का थीम “Measure Your Blood Pressure Accurately, Control it, Live Longer” है।

दरअसल इस अवसर पर भोपाल कलेक्टर कार्यालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय समेत 140 से अधिक स्थानों पर विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाए गए है। इसके साथ ही सभी स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च रक्तचाप के लक्षणों की पहचान, रोकथाम और उपचार के लिए परामर्श सत्र आयोजित किए गए हैं।

युवाओं में भी देखने को मिल रही है उच्च रक्तचाप की समस्या:

दरअसल इसके अलावा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, बीएमआई और हीमोग्लोबिन की जांच भी इस शिविर में की जाएगी। जानकारी के अनुसार हेल्थ एंड वैलनेस के जागरूकता कार्यक्रमों के तहत, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए दैनिक गतिविधियों, आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन पर जानकारी देने के लिए पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन भी इस दौरान किया गया है।

इसके साथ ही, स्थानीय खाद्य पदार्थों से पौष्टिक व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता भी World Hypertension Day पर आयोजित की गई है। भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने इस विषय पर जानकारी देते हुए बताया कि उच्च रक्तचाप की समस्या अब युवाओं में भी बढ़ती जा रही है।

इन बीमारियों की निशुल्क जांच:

दरअसल इसके मुख्यकारण पर नजर डाली जाए तो इसमें सबसे बड़ा कारण अनियमित जीवनशैली है। इसके साथ ही शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव अधिक लेना, और तंबाकू का सेवन करना, शराब और सिगरेट का अत्यधिक सेवन शामिल है। उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, मोटापा और उच्च कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों में हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं आपको जानकारी दे दें कि उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए सरकार द्वारा सभी दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध कराई जाती हैं, जो जिला अस्पतालों से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस केंद्रों पर चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार दी जाती हैं। वहीं असंचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत, सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की निःशुल्क जांच की जाती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews