कोरोना पर कमलनाथ की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने जारी की फिल्म, बीजेपी को घेरा

कोरोना पर कमलनाथ की तैयारी को लेकर कांग्रेस ने जारी की फिल्म, बीजेपी को घेरा

इंदौर/आकाश धोलपुरे

मध्यप्रदेश में कोरोना (corona) के चलते हुई 150 से अधिक मौतों के मामले में कांग्रेस (congress) ने शिवराज (shivraj) सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी (jitu patwari) ने “सच्चाई से सामना” शीर्षक के साथ एक फ़िल्म (film) भी जारी की है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस, प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री से सवाल करती है तो वो इसका दोषी पिछली सरकार को ठहराते है और आईफा सहित अन्य बातें करते हैं।

पटवारी ने कहा मैं मानता हूं कि सीएम शिवराज (shivraj) को अपने दायित्व को निभाना चाहिए और ये भ्रम प्रदेश की जनता में ले जाने की बजाय सही दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को मैं बताना चाहता हूं कि जब ये पूरी महामारी चल रही थी तब शिवराज सिंह चौहान मिस्टर विभीषण के साथ सरकार गिराने के षड्यंत्र में और देश के पीएम नमस्ते ट्रम्प में लगे हुए थे तब तत्कालीन सीएम कमलनाथ (kamalnath) ने किस गम्भीरता से काम किया है इस बात को एक फ़िल्म के माध्यम से वो आम जनता को बताना चाहते है। उन्होंने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj) से अनुरोध भी किया है कि फ़िल्म में दिखाए गए एक भी तथ्य गलत साबित हो तो वो उन पर मुकदमा कर सकते है अन्यथा वे प्रदेश की जनता को भ्रमित करने और अपने फैल्युर को छिपाने के लिए किसी कवच का सहारा न लें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews