Indore: होटल से चोरी हुए कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 6 लाख रुपए, महिला मित्र ने ही किया कारनामा

मामला लसूड़िया इलाके का है, जहां एक होटल में रुके कंस्ट्रक्शन कारोबारी हर्षद पाटीदार के 6 लाख रुपये चोरी हो गए हुई। जिसके बाद फरयादी ने थाने में इसकी शिकायत की।
Arrest

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस ने कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए फरयादी की महिला मित्र को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान यह खुलासा हुआ कि 6 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं विस्तार से…

लसूड़िया का मामला

दरअसल, मामला लसूड़िया इलाके का है, जहां एक होटल में रुके कंस्ट्रक्शन कारोबारी हर्षद पाटीदार के 6 लाख रुपये चोरी हो गए हुई। जिसके बाद फरयादी ने थाने में इसकी शिकायत की। जिसपर चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए फरयादी की महिला मित्र पर संदेह था। इसके बाद उसे हिरासत में लिया। मामले में खुलासा हुआ के 6 लाख की चोरी महिला घटना होटल रमादा में हुई ओर महिला ने ही घटना को अंजाम दिया।

डीसीपी ने कही ये बात

डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार हर्षद पाटीदार एक युवती के साथ रुके थे जोकि छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह इंदौर में काम करती थी। सुबह जब हर्षद पाटीदार जागे तो उन्होंने पाया कि उनके 6 लाख रुपये गायब थे और युवती भी वहां नहीं थी। वहीं, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसमें युवती बैग लेकर होटल से बाहर जाती नजर आ रही थी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और युवती को ढूंढ निकाला। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके पास से सभी पैसे बरामद कर लिए और उसे गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”972090281″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews