Diwali पर इंदौर निगमकर्मियों को तोहफा, सिटी बस के किराये में छूट की घोषणा

Diwali पर इंदौर निगमकर्मियों को तोहफा, सिटी बस के किराये में छूट की घोषणा

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर नगर निगम कर्मचारियों के दिवाली का तोहफा मिला है नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज दिवाली पूजन के बाद घोषणा की कि नगर निगम के कर्मचारियों को सिटी बस में यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Indore Municipal Corporation Mayor Pushyamitra Bhargava) और कमिश्नर प्रतिभा पाल ने आज कोषालय में दिवाली पूजन किया।  इस अवसर पर नगर निगम के अन्य अधिकारी और पार्षदगण भी मौजूद थे। दिवाली पूजन के बाद महापौर ने कहा कि इंदौर को नंबर वन बनाने वाले हमारे कर्मचारियों को अब सिटी बस के किराये में 50 प्रतिशत की छूट रहेगी। यानि उन्हें आधा किराया देना होगा।

ये भी पढ़ें – PM Modi ने कारगिल में जवानों के साथ मनाई Diwali, बोले – दिवाली का मतलब आतंक के अंत का उत्सव

आपको बता दें कि नगर निगम इंदौर में 7 हजार सफाईकर्मियों सहित कुल 12 हजार कर्मचारी हैं जिन्हें सिटी बस में यात्रा के दौरान इस रियायत का लाभ मिलेगा।  उन्हें बस इतना करना होगा कि यात्रा के दौरान अपना आइडेंडिटी कार्ड रखना होगा और कंडक्टर द्वारा पूछने पर दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में किया Diwali पूजन, पटाखों को लेकर कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews