नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सुलभ शौचालय पर स्पॉट फाइन, सेटिंग से हो रहा था मांस और अंडे का विक्रय

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, सुलभ शौचालय पर स्पॉट फाइन, सेटिंग से हो रहा था मांस और अंडे का विक्रय

इंदौर, आकाश धोलपुरे| स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को इंदौर (Indore) में हर स्तर पर माकूल तरीके से तैयारी की जा रही है। शहर को सेवन स्टार रेटिंग सहित सभी कैटेगरी में लेवल 4 तक लाने के हिसाब से नगर निगम दिन रात तैयारी कर रहा है। लिहाजा, नगर निगम (Muncipal Corporation) के सभी अधिकारी हर रोज अपने- अपने क्षेत्र का भ्रमण कर इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि शहर में सभी जगह सफाई और अन्य व्यवस्थाएं माकूल है या फिर कोई कमी है।

इसी के तहत निगम की टीम बुधवार को लोहा मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स पहुंची जहां का दृश्य देखकर निगमकर्मी और अधिकारियों की आंखें फटी की फटी रह गई। दरअसल, निरीक्षण के लिए नगर निगम के अधिकारी सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स में गए तो वहां पर अंडे की ट्रे और मांस काटने के औजार देख वो भड़क उठे।

एडिशनल कमिश्नर अभय राजनगांवकर के नेतृत्व में नगर निगम अधिकारियों की टीम लोहामंडी पहुंची। जहां एक युवक सार्वजनिक सुलभ कॉम्प्लेक्स में दुकान बनाकर, अंडे और मांस विक्रय का काम कर रहा था। मौके पर ही अधिकारियों ने मटन व्यवसायी पर एक हजार रुपये और सुलभ कॉम्प्लेक्स संस्थान पर 20 हजार रुपये का स्पॉट फाइन कर दिया। नगर निगम के अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर ने बताया कि सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों (सीटीपीटी) के अलावा सुलभ शौचालयों की जरूरी व्यवस्थाएं देखने निकले थे। जब वे लोहा मंडी स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स की व्यवस्थाएं देखने के लिए भीतर दाखिल हुए, तो उन्हें वहां अंडे से भरी हुई ट्रे और मांस पड़ा मिला। उन्हें तुरंत मामला समझ आ गया कि कॉम्प्लेक्स में केयर टेकर से सांठ-गांठ करके अंडे और मटन का विक्रय किया जा रहा था। इसके बाद अपर आयुक्त ने तत्काल मटन व्यवसायी पर एक हजार रुपए और सुलभ शौचालय संस्थान पर 20 हजार रुपए का स्पॉट फाइन करवाकर राशि वसूल की। वही अपर आयुक्त राजनगांवकर ने ये भी साफ कर दिया कि जिन सुलभ शौचालयों में देख रेख करने वाले कर्मचारी के अलावा उसका परिवार भी रह रहा है उन शौचालयो को चिन्हित कर जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews