BJYM नेता के बिगड़े बोल- कमलनाथ ने साजिशन दिग्विजय को बकरे की तरह भोपाल में लाकर बांधा

abhilash-pandey-said-kamal-nath-has-tied-digvijaya-inside-bhopal-as-a-goat-indore

इंदौर।

लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नेताओं की बयानबाजी का दौर तेजी से चल रहा है। नेता आए दिन नेता मर्यादा भूलकर विवादित बयान दे रहे है। अब भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय का विवादस्पद बयान सामने आया है। पांडे ने पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्‍याशी दिग्विजय सिंह टिप्पणी की है। उन्होंने दिग्विजय को बकरा करार दिया है और कहा है कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को बकरे की तरह लाकर भोपाल के अंदर बांध दिया है। बयान के बाद कांग्रेस हमलावर हो चली है और एक के बाद एक तीखें प्रहार कर रही है।

दरअसल,  भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय आज मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीएम मोदी और उनकी योजनाओं की जमकर तारीफ की और दिग्विजय पर निशाना साधा।अभिलाष पांडेय ने कहा कि दिग्विजय सिंह को साजिशन कमलनाथ ने भोपाल लाकर बकरे की तरह बांध दिया है। इतना ही नही पांडे ने दिग्विजय को लेकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता को देख दिग्विजय समझ गए हैं और घबराए हुए हैं। यही वजह है कि वह खुद मतदान करने पोलिंग बूथ नहीं पहुंचे। इससे यह साबित होता है कि साध्वी जीत चुकी हैं और बीजेपी का कमल भोपाल में खिल चुका है।

पांडे ने कहा कि दिग्विजय सिंह के चेहरे को देखकर बिजली गुल, पानी की किल्लत और सड़क के गड्ढे याद आते हैं। मध्य प्रदेश में जितने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ रहे हैं, वह अपने खुद के घर से बाहर निकल ही नहीं पा रहे हैं, क्योंकि जनता उन्हें नकार चुकी है।

वही पांडे ने कहा कि  शंकर लालवानी हमारे यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी है वे सहज और सरल है। ताई  भी यहां से नेतृत्व करती आई है इसलिए यहां की जनता भाजपा पर अपना भरोसा बनाए रखें। इसके अलावा महंगाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही कम किया है। पूरे देश के युवा मोदी जी को जानते हैं और सबको पता है कि मोदी जी ने क्या किया है आज पूरा देश सुरक्षित है यदि देश को कोई चला सकता हैं तो वे मोदी जी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews