इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पेस्टीसाइड निर्माण करने वाली कंपनी पर मारा छापा

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, पेस्टीसाइड निर्माण करने वाली कंपनी पर मारा छापा

इंदौर, आकाश धोलपुरे

जिले के लसूड़िया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से पेस्टीसाइड बनाने वाले एक गोडाउन के दो हिस्सो पर आज क्राइम ब्रांच और कृषि विभाग की टीम ने दबिश देकर छापा मार कार्रवाई की है। इंदौर से संचालित किया जाने वाला पेस्टीसाइड का कारोबार गुजरात तक फैला हुआ है। खेती में फसलों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के काम आने वाले पेस्टीसाइड की जांच के साथ अन्य जानकारियां भी क्राइम ब्रान्च जुटा रही है।

दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच ने लसूडिया मोरी इलाके में स्थित एक गोडाउन पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़ किया है। इंदौर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की माने तो नकली इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड बिना गुणवत्ता वाले होते हैं, जिनके कारण खेतों को काफी नुकसान होता है और फसलों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

इंदौर के लसूडिया मोरी इलाके में संचालित किये जा रहे एक गोडाउन में अलग – अलग कंपनियों के नाम से स्टीकर छापकर उसे बोतल पर चस्पा कर इंसेक्टिसाइड और पेस्टिसाइड को भरा जा रहा था। जिन्हें इंदौर से गुजरात भेजा जा रहा था। क्राइम ब्रांच को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

क्राइम ब्रांच इंदौर के एसएसपी राजेश दंडोतिया की माने तो बोतल पर लगे कंपनी के स्टिकर की भी गुजरात जाकर जांच की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा, कंपनी वास्तव में किस तरह से काम करती थी और कृषि विभाग ने भी कंपनी से पेस्टीसाइड के सैम्पल लिए। वही क्राइम ब्रांच ने बिल बुक को जब्त करने के साथ ही अन्य दस्तावेज जब्त कर कंपनी के कारखाने को सील कर दिया है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि वास्तव में कंपनी मानकों के मुताबिक काम करती है या फिर सबकुछ नियमो को ताक पर रख कर किया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews