दबंग सलमान के बाद कैलाश खैर ने इंदौरवासियों को दी ये हिदायत

दबंग सलमान के बाद कैलाश खैर ने इंदौरवासियों को दी ये हिदायत

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब कोरोना के ऐसे मुकाम पर आन खड़ा हुआ है जहां थोड़ी सी भी चूक और लोगो की लापरवाही उसे देश मे कोरोना का सबसे बड़ा एपी सेंटर बना देगी। ऐसे में ना सिर्फ शहर के प्रशासनिक अधिकारी बल्कि शहर से जुड़े हुए बॉलीवुड के ख्यात कलाकारों को भी इंदौर की चिंता सताने लगी है। जहां सुपर स्टार सलमान खान ने अपने ट्वीट के जरिये डॉक्टर व पुलिस पर हमला करने वालो पर नाराजगी जताई वही दूसरी और उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया कि लोगो की लापरवाही ना सिर्फ उन्हें खुद को बल्कि उनके परिवार की जान को भी खतरे में डाल सकती है।

जहाँ सलमान खान ने इंदौर सहित देशभर में फैले उनके फैंस को समझाइश दी वही इंदौर की स्वच्छता से गहरा नाता रखने वाले सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खैर ने अपने सुरों के जरिये बता दिया कि कोरोना के संकटकाल में हर कोई खुद का रक्षक है। उन्होंने इंदौरवासियों से अपील की है शहर में कोरोना का असर बढ़ रहा है ऐसे में अब लोगो की जिम्मेदारी है कि वो ढूंढ ढूंढ कर कोरोना के मरीजो कि जानकारी सामने लाये, जिसे ऐसे लोगो द्वारा छिपाया जा रहा है।

उन्होंने इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायणचारि मिश्र, आईजी विवेक शर्मा, निगमायुक्त आशीष सिंह सहित उनकी टीम को धन्यवाद भी दिया। कैलाश खैर ने बताया कि अधिकारी व उनकी टीम के कर्मचारी लोगो की रक्षा के चलते घर नही जा रहे है और ये सभी राष्ट्रवीर अपना राष्ट्रधर्म निभा रहे है इसी प्रकार इंदौर के लोग मानव धर्म, देश धर्म, राष्ट्रधर्म और पृथ्वीधर्म निभाये क्योंकि आप सुरक्षित है तो देश सुरक्षित है। कैलाश खैर की अपील और हिदायत वाला वीडियो गुरुवार को शहर में जमकर वायरल हुआ है ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि शहरवासी सलमान का मान रख कैलाश की शान बनाये रखेंगे और कोरोना से जंग में सरकार और प्रशासन के हर निर्देश का पालन करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews