इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनसी प्लांट, सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

इंदौर में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनसी प्लांट, सीएम शिवराज ने किया शिलान्यास

इंदौर, आकाश धोलपुरे। एक दिन के प्रवास पर इंदौर पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने कहा कि इंदौर हिंदुस्तान में अद्भुत शहर है इसकी अपनी अलग संस्कृति है और इंदौर ने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में नाम रोशन किया है।

सीएम ने इंदौर में एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट (CNG plant) का शिलान्यास करते हुए कहा कि इंदौर ने चमत्कार कर दिया है। आर्थिक राजधानी में जल्द ही एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी प्लांट शुरू होने जा रहा है। इसका निर्माण फरवरी 2021 तक किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार की इंदौर के देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गीले कचरे के निष्‍पादन के लिए 550 टन की क्षमता वाला बायो मेथेनाइजेशन प्‍लांट के निर्माण का आधार सीएम शिवराज ने रखा है। बता दें कि इस प्‍लांट से 17,500 टन किलोग्राम बायो सीएनजी का प्रतिदिन उत्‍पादन किया जाएगा और 10 एकड़ से अधिक जमीन पर निर्मित होने वाले प्लांट से पैदा की जाने वाली बायो सीएनजी का सिटी बसों और ऑटो रिक्शा में उपयोग किया जा सकेगा।

इस प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर सीएम ने कहा कि इंदौर हिंदुस्तान में अद्भुत शहर है इस शहर की अपनी एक अपनी संस्कृति है। इंदौर ने देश मे नही बल्कि दुनिया मे नाम रोशन किया है। स्वच्छता में चौका लगाकर नम्बर पर काबिज रहने वाले सीएम के सपनो के शहर इंदौर के लिए कहा कि इंदौर ने चमत्कार कर दिया। यदि स्वच्छता का पाठ पढ़ना है तो एक ही नाम आता है इंदौर और स्वच्छता इंदौर की जनता के स्वभाव में ही है। टेंचिंग ग्राउंड के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कचरों के पहाड़ की जगह पेड़ लगाकर नंदन वन बना दिया गया है और ऐसा कार्य बिरले शहरों में ही होता है। वही उन्होंने कहा कि इंदौर के टेचिंग ग्राउंड के बारे में हमने कहावत सुनी थी आम तो आम गुठलियों के दाम, कचरे का निपटान ओर नगर निगम आमदनी और अब कचरे का निपटान और सीएनजी गैस मिलेगी। सीएम ने कहा कि अब कचरा तो बिकेगा ही साथ ही एशिया का सबसे बड़ा प्लांट भी तैयार होगा और इसके लिए अन्य शहरों को इंदौर का अनुसरण करना चाहिए। प्लांट के शिलान्यास के बाद ये बात तो साफ हो गई है एक साल बाद से ही ना सिर्फ निगम की आमदनी बढ़ेगी बल्कि रिक्शा और बसे भी प्लांट से निर्मित सीएनजी के जरिये चल सकेगी।

इस अवसर पर सीएम ने इंदौरवासियों की तारीफ में कसीदे पढ़े और कहा कि इस शहर और शहर के लोगों से हम सबके सामने अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है और इसलिए मैं आप सबका अभिनंदन करता हूं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews