MP में अब Bird Flu की दस्तक, इंदौर में 80 से ज्यादा कौओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

MP में अब Bird Flu की दस्तक, इंदौर में 80 से ज्यादा कौओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

इंदौर, आकाश धोलपुरे| कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच अब बर्ड फ्लू (Bird Flu) का खतरा पैदा हो गया है| इंदौर (Indore) के डेली कॉलेज परिसर में पिछले कुछ दिनों में ही 80 से ज्यादा कौओं की बर्ड फ्लू से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का अमला अलर्ट हो गया है| जिन कौए की मौत हुई है, इनमें से कई में वायरस का संक्रमण पाया गया है।

शुक्रवार को बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद विभाग द्वारा सतर्कता के मद्देनजर सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही डेली कॉलेज के आस-पास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले घरों में सर्वे के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंची और लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई| प्रारंभिक जानकारी अनुसार यह वर्ड फ्लू का टाइप तो है, लेकिन वह टाइप नहीं है, जो दूसरे को भी संक्रमित करे।

डेली कॉलेज परिसर में जिन पेड़ों के आस-पास कौओं के घोसले बने हुए हैं और जहां कौओं की मौत हो रही है, वहां पर सैनिटाइजेशन करवाया गया। शनिवार को भी 13 कौओं के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई है। वायरस से मृत कौवों को निगम की टीम ने पशु विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार सुबह एकांत में दफनाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews