Lok Sabha Election 2024: BSP ने एमपी की दो सीटों पर जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बैतूल में अशोक भलावी के निधन के बाद बेटे अर्जुन को दिया गया टिकट

mayawati

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने मध्य प्रदेश की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। BSP ने शनिवार को लिस्ट जारी करते हुए इंदौर और बैतूल लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। पार्टी ने इंदौर से संजय सोलंकी को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बैतूल सीट पर पूर्व उम्मीदवार के निधन के बाद पार्टी ने उनके बेटे अर्जुन भलावी का नाम शामिल हैं।

BSP

बैतूल सीट पर उम्मीदवार की हो गई थी मौत

दरअसल, बैतूल लोकसभा सीट पर BSP ने अशोक भलावी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन उनकी कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिसके बाद अब पार्टी ने उनके बेटे अर्जुन भलावी को टिकट दिया है।

तीसरे चरण में होगा चुनाव

बैतूल में चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होना था। लेकिन BSP उम्मीदवार अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत के कारण चुनाव आयोग ने बैतूल सीट पर चुनाव को स्थगित कर दिया था। अब इस सीट पर चुनाव तीसरे चरण में 7 मई को होगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews