
Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराध का सिलसिला हमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां एक कैफे में बाउंसर द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिससे संचालक हादसे का शिकार हो गया। साथ ही उसके हाथ और पैर में गोली लग गई। फिलहाल, पुलिस ने बाउंसर को गिरफ्तार कर लिया है।
एमआईजी थाने का मामला
दरअसल, पूरा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है, जहां अमृत तुल्य चाय कैफे में बाउंसर जीतू राठौर अपनी बंदूक के साथ कैफे में बैठा हुआ था। तभी कैफे संचालक राहुल और एक युवक साथ में बैठा था। तभी बंदूक दिखाने के दौरान बाउंसर से गोली चल गई, जिससे वहां बैठे कैफे मालिक राहुल को हाथ और पैर में लगी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना CCTV कैमरे में कैद
राहुल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाउंसर को बंदूक सहित गिरफ़्तार किया है। वहीं, पूरी घटना कैफे में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में एसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि घटना सामने आने के बाद बाउंसर को पकड़ लिया गया है। पूरे मामले की पूछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”1005096237″]
[dgv_vimeo_video id=”1005097052″]
[dgv_vimeo_video id=”1005098326″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

