कैलाश विजयवर्गीय को गुलाब जामुन खिलाने का मामला : ग्रामीण और शहर अध्यक्ष 7 दिनों के लिए निलंबन से मुक्त

6 जुलाई को होने वाले निगम मुख्यालय के घेराव में शहर और ग्रामीण दोनों ही अध्यक्ष अपने साथियों के साथ पूरी ताकत से शामिल होंगे।
congress

Indore News : मध्यप्रदेश कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत करने के मामले में कांग्रेस के ग्रामीण और शहर अध्यक्ष के सात दिन के निलंबन के बाद पार्टी आला कमान की और से हरी झंडी दे दी गई है दोनों ही अध्यक्ष पूर्व की तरह ही पार्टी का कार्य करेंगे।

सात दिन के लिए किया गया था निलंबित

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और इंदौर शहर के प्रभारी अवनीश भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इंदौर के कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया गया था। जिसे पार्टी ने गंभीर लापरवाही मानते हुए शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को 20 जुलाई के दिन आदेश जारी करते हुए सात दिन के लिए निलंबित कर दिया था, लेकिन दोनों ही अध्यक्षों की और से दिए गए स्पष्टीकरण के बाद पार्टी ने दोनों अध्यक्षों को वथावत रखते हुए पार्टी की कमान सौंपी है और आगामी आदेश तक दोनो अध्यक्ष अपने पद पर यथावत बने रहेंगे।

मीडिया से बात करते हुए अविनाश भार्गव ने यह भी कहा कि 6 जुलाई को होने वाले निगम मुख्यालय के घेराव में शहर और ग्रामीण दोनों ही अध्यक्ष अपने साथियों के साथ पूरी ताकत से शामिल होंगे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”995103616″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews