सोशल मीडिया पर कुत्ते की पिटाई के मामले में इंदौर के युवक पर प्रकरण दर्ज

सोशल मीडिया

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक कुत्ते (dog) की पिटाई करता नजर आ रहा है। इस मामले में पुलिस (police) ने एक युवक पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल, इंदौर में एक युवक ने दो दिन पहले एक कुत्ते की पिटाई (beating) जमकर कर दी थी। पिटाई का ये वीडियो पड़ोसियों (neighbours) ने बना लिया और अपने कुछ दोस्तों को भेज दिया। देखते ही देखते कुत्ते की पिटाई का वीडियो (video) देशभर में वायरल हो गया। जिसके बाद जिसने कुत्ते की पिटाई की थी उस पर प्रकरण भी दर्ज हो चुका है।

यह भी पढ़ें… कोरोना की समीक्षा करने ग्वालियर आएंगे सीएम शिवराज, जानेंगे ग्रामीण क्षेत्रों का भी हाल

बता दें कि पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा के तहत इंदौर के जूनि इंदौर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना का वीडियो इतनी तेजी से फैला कि एक ही दिन में लाखों लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर देखा और ये वायरल हो गया। मामले की जानकारी मेनका गांधी तक भी जा पहुंची। वहीं जब इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में स्थित मध्यप्रदेश पशु क्रूरता निवारण सहायता केंद्र की प्रबंधक प्रियांशी जैन को इस बात का पता चला कि ये वीडियो इंदौर का ही तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। जिसके बाद पता चला कि कुत्ते को बेरहमी से डंडे से पीटने वाला शख्स शहर के पश्चिमी क्षेत्र की पलसीकर कालोनी का निवासी है और उसका नाम विमर्श आधवाणी सामने आया है।

वीडियो के वायरल होने के 24 घण्टे के भीतर पशु प्रेमी प्रियांशी जैन ने जूनि इंदौर थाने में मयप्रमाण शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने शिकायत को गम्भीरता से लेकर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें… शिवपुरी: सहेली के भाई से परेशान हो 10वीं की छात्रा ने खाया जहर, अश्लील फोटो वायरल करने की देता था धमकी

बता दें कि इंदौर में कोरोना काल के दौरान जहां भूख प्यास से जूझ रहे कुत्तों की सेवा में बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए है वही इंदौर से निकली निर्ममता की इन तस्वीरों ने डॉग लवर्स की भावनाओ को ठेस पहुंचाई है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews