Indore : सीएम शिवराज ने कहा “धन्यवाद इंदौर”, तीसरी लहर को लेकर दी ये चेतावनी

Indore : सीएम शिवराज ने कहा “धन्यवाद इंदौर”, तीसरी लहर को लेकर दी ये चेतावनी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी और सीएम के सपनों के शहर में शनिवार को शिवराज सिंह चौहान का बहुप्रतीक्षित दौरा था। इस दौरान सीएम ने अभय प्रशाल में शहर और शहरवासियों को धन्यवाद कहते हुए मीडिया से बातचीत की। उन्होने  कहा कि शहर सहित समूचे प्रदेश में पिछले तीन चार दिन से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सीएम ने तीसरी लहर की आशंका जताते हुए आह्वान किया कि संकट अभी टला नहीं है और कोविड संक्रमण को रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार में भी इंदौर प्रथम रहे।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- “पूरी पारदर्शिता से होंगे ट्रांसफर, कांग्रेस ने बना दिया था धंधा”

मीडिया से चर्चा में सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर अद्भुत शहर है। यह स्मार्ट सिटी में प्रथम है, स्वच्छता में प्रथम है, संस्कारों में प्रथम, सेवा में प्रथम, समपर्ण में प्रथम, समन्वय में प्रथम और कोविड को कंट्रोल करने के लिए ये सामूहिकता में भी प्रथम रहा है। सीएम ने कहा कि जिस ढंग से वैक्सीनेशन अभियान चला और कोविड को कंट्रोल करने के काम में पूरा इंदौर जुट गया, वो सच में अदभुत है। वहीं उन्होंने राधा स्वामी सत्संग व्यास के कोविड केयर सेंटर और जनता के सहयोग तारीफ की और कहा कि वो अपने आप में एक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ मिलकर जो काम किया वो काम भी अद्भुत है। स्मार्ट सिटी के सात पुरस्कार इंदौर को मिलने और कोविड काल मे बेहतर उदाहरण पेश करने के लिए सीएम ने कहा इसलिए आज मैं इंदौर को धन्यवाद कहने और प्रणाम करने आया हूँ।

सीएम ने साफ किया मध्यप्रदेश में कोविड का संकट अभी टला नही है और पिछले चार पांच दिन में पॉजिटिव केस बढ़े हैं। इसीलिए कोविड के संकट को रोकने के अनुकूल व्यवहार में भी इंदौर प्रथम रहे ताकि संक्रमण को हम रोक पाएं। सीएम ने कहा कि तीसरी लहर न आ पाए इसकी प्रोसेस करें और सरकार इसकी तैयारी भी कर रही है। सीएम शिवराद ने कहा कि अकेले इंदौर 10 हजार ऑक्सीजन के बेड तैयार किये जा रहे हैं, इसके साथ ही बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए वार्ड, दवाइयां,ऑक्सीजन की व्यवस्था हम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि हम कोशिश ये करें कि इनकी जरूरत न पड़े इसलिए संक्रमण को रोकने के व्यवहार में भी इंदौर प्रथम रहे, ये मेरी अपील है। कुल मिलाकर इंदौर में सीएम ने साफ कर दिया कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है और सभी सावधान रहें क्योंकि तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”570641981″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews