
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू माफिया जफर के खिलाफ कलेक्टर के द्वारा रासुका की कार्रवाई की गई है, जिसमें अब कलेक्टर के आदेश के बाद चंदन नगर पुलिस आरोपी जफर की तलाश में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर के द्वारा भू-माफियाओ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई गई है जिसके तहत जहां पूर्व में सिरपुर और उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी व निजी जमीन पर बड़ी संख्या में किये गए अवैध निर्माण जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम तथा पुलिस बल के सहयोग से हटाए गए थे, वहीं अब कलेक्टर ने भू-माफिया जफर खान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस पर रासुका की कार्रवाई की है, कलेक्टर द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद चंदन नगर पुलिस आरोपी जफर खान की तलाश में जुटी हुई है।
10 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को कराया गया था अतिक्रमण मुक्त
गौरतलब है कि 31 जानवरी 2024 को सिरपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में सरकारी व निजी जमीन पर बड़ी संख्या में किये गए अवैध कब्जे को निर्माण जिला प्रशासन के अमले द्वारा नगर निगम तथा पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया था। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”914130817″]
