इंदौर में कांग्रेसियों ने किया अनूठा प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) में सीएम (chief minister) की कुर्सी को लेकर कांग्रेसियों  (congress workers)ने बीजेपी पर तंज कसते हुए एक अनूठा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) की राजधानी भोपाल (bhopal) से लेकर देश की राजधानी दिल्ली (delhi) तक चल रही बीजेपी की सियासी हलचल के भले ही सियासी गलियारों में अलग – अलग मायने लगाए जा रहे हो लेकिन कांग्रेस इन सियासी मायनो के बीच भी विरोध के तरीके निकाल ही लेती है। वर्तमान में बीजेपी में क्या हो रहा है, क्या चल रहा है ये तो बीजेपी नेता ही जानते है लेकिन कांग्रेस ने तो अपना रुख साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार में सीएम शिवराज (cm shivraj) को हटाने की मुहिम चल रही है।

यह भी पढ़ें… Social Media पर वायरल हो रहा PUG कुत्ते का यह अनोखा अंदाज

इंदौर में तो कांग्रेस नेताओ ने “धोखा दिया है,”धोखा खाओगे, शिवराज अब मुख्यमंत्री नही रह पाओगे जैसी नारेबाजी कर प्रतीकात्मक तरीके से प्रदर्शन किया। कांग्रेस के अनूठे प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं ने एक नाटक का मंचन किया। इस नाटक के मंचन के दौरान कांग्रेसी नेताओं का मानना है कि प्रदेश में जिस तरह आम आदमी वर्तमान में बीमारी, व्यापार, बेरोजगारी से परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश मे नए मुख्यमंत्री की आमद पूरी संभावना है और इसकी तैयार हो रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सहित कई नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान को हटाने के तैयारी में है ऐसा प्रदर्शन कांग्रेसियों ने किया।

यह भी पढ़ें… MP News: नारायण त्रिपाठी ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, UnLock को लेकर की बड़ी मांग

कांग्रेस के नाटक मंचन “धोखा दिया है”,”धोखा खाओगे”,”शिवराज अब मुख्यमंत्री नही रह पाओगे” में बताया गया कि कैसे शिवराज की कुर्सी के चारों पाये रस्सी से बांधकर प्रदेश के चारो नेता खींच रहे है, इतिहास दोहराया जाता है। जैसे शिवराज ने कुर्सी के लिए 15 महीने की कमलनाथ की जन हितैषी सरकार को कोविड जैसी महामारी के बीच गिराया था,आज उनके कर्मों की सजा उनके ही लोग देने में लग गए है।

इंदौर

कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने बताया कि सीएम शिवराजसिंह चौहान की सत्ता की लोलुपता का ही परिणाम है कि वर्तमान में उनके साथ वो ही स्थिति बन रही है जो किसी समय बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्रियो के साथ बनी थी वही उन्होंने साल 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि उनके सत्ता की कुर्सी पर काबिज रहने की इच्छा का ही परिणाम है उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ की सरकार को गिरवा दिया था। कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews