
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत, पुलिस लगातार कार्रवाई करती नजर आ रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच और बाणगंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बदमाशों को डेढ़ लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ जारी है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
बाणगंगा थाना क्षेत्र का मामला
दरअसल, पूरा मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के एमआर 10 ब्रिज का है, जहां मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी। जिस पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया है। जिनके पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इस पूरे मामले में डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि सुरेश निवासी झालावाड़ वह यहां पर माल सप्लाई करता था।
[dgv_vimeo_video id=”830954407″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

