क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई, अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Indore News : इंदौर क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टीम ने थाना तुकोगंज पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से कुल 95 ग्राम कोकीन और 1.5 किलो अफीम बरामद की गई है। जिसकी कीमत करीब 5 लाख और 2 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट की बुलेट भी जब्त हुई है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि इलाके में 2 व्यक्ति कोकीन और अफीम की लगातार तस्करी कर रहे है। जिस पर टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों को पकड़ लिया। जिसके बाद उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपने जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ धारा 8/18,21 एन.डी.पी.एस. एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

एडिश्नल डीसीपी ने दी ये जानकारी

रामस्नेही मिश्रा , एडिश्नल डीसीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर भर में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके आधार पर हमने यह कार्रवाई की है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं।

[dgv_vimeo_video id=”913614226″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews