नौतपे में “मौसम” को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,चाकू से धमका रहा था पुलिस को

नौतपे में “मौसम” को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार,चाकू से धमका रहा था पुलिस को

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इस चिलचिलाते नौतपे में इंदौर पुलिस ने मौसम को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया है।दरअसल छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बीते कई दिनों से एक बदमाश ने आतंक मचा रखा था औरआम लोगो के साथ पुलिस की नाक में भी दम कर दिया था। मौसम मराठा नाम के इस बदमाश को अब क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है मूल रूप से राऊ में रहने वाले बदमाश मौसम मराठा ने बीते कई दिनों शहर के छत्रीपुरा इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था। कई शिकायतों के बाद लिस्टेड बदमाश को क्राइम ब्रांच ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौसम मराठा नामक बदमाश न सिर्फ दो पहिया वाहन चुराने में तेज तर्रार है बल्कि वो पुलिस के सामने भी चाकू लहराते खुद की जान लेने पर आमदा हो गया था।

शुक्रवार को छत्रीपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मौसम मराठा को गिरफ्तार किया। छत्रीपुरा पुलिस को बदमाश मौसम मराठा की पिछले काफी दिनों से तलाश थी। दरअसल, मौसम मराठा का एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास था जिसमे वो एक एक्टिवा को बेहद चतुराई से चुराकर मौके से निकल गया था। इसके बाद तफ्तीश के दौरान जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह चाकू लहराते हुए पुलिस कर्मियों को ही खुद की जान लेने की धमकी देने लगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस ने मिलकर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया का कहना है कि आरोपी मौसम मराठा के पास से चोरी किये गए पांच दोपहिया वाहन भी मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है और बदमाश से चाकू भी बरामद किया है। फिलहाल, दो अलग अलग मामलो में दोनों क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश मौसम मराठा को गिरफ्त में लिया है और उससे अन्य वारदातो के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

https://youtu.be/5ymryW_blqM

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews