VIDEO: पुलिस के सामने क्यों फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व विधायक

crying-ex-bjp-mla-jitu-jirati-in-front-of-police-in-indore

इंदौर| चुनाव के बाद भी वायरल वीडियो राजनीति को गर्म रखे हुए है। ताजा वीडियो राऊ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जीतू जिराती का है जो पुलिस के सामने रो पड़े। दरअसल, पूरा मामला 29 नवंबर को मतदान के बाद हुए विवाद का है जिसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सैंकड़ो की संख्या में राजेंद्र नगर थाने पर हंगामा खड़ा कर दिया था।

बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायत थी कि कांग्रेस उम्मीदवार जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी और अन्य लोगो ने राजेन्द्र नगर क्षेत्र में घर मे घुसकर महिलाओ व अन्य कार्यकर्ताओ के साथ मारपीट की। इसके बाद शिकायत करने के लिए बीजेपी उम्मीदवार मधु वर्मा, जीतू जिराती और भाजयुमो नगर अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राजेन्द्र नगर थाना पहुंचे जहां पूर्व विधायक जीतू जिराती राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी के सामने घटना की जानकारी देते वक्त रो पड़े और उनकी आंखों से आँसुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। जिराती का रोना नही रुका तो भाजयुमो अध्यक्ष ने पानी की बॉटल भी आगे की लेकिन मारपीट की घटना बताते रहे और रोते रहे। जीतू जिराती का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद कुछ लोग इसे जिराती की सह्रदयता मान रहे है तो कुछ लोग इसे राजनीतिक नौटंकी बता रहे है| इधर, इसी विवाद को लेकर कांग्रेसी नेताओ ने डीआईजी से भी मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews