पब की पार्किंग में विवाद, युवकों ने युवती को सिर पर बोतल मार कर किया घायल, आरोपी पुलिस हिरासत में

पुलिस ने कहा फ़िलहाल युवती अस्पताल से कहीं और इलाज के लिए चली गई है उससे सम्पर्क होने के बाद उसके बयान लेकर फिर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Police Station Vijay Nagar Indore

Indore News : इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक पब की पार्किंग में कुछ युवक और एक युवती के विवाद का मामला सामने आया, विवाद करने वाले युवकों ने युवती के सिर पर बोतल मार दी जिससे युवती घायल हो गई और उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है विवाद करने वाले युवकों को विजयनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में रात को युवक युवतियों का घूमना सामान्य बात है लेकिन कभी कभी ये घूमना विवाद भी पैदा कर देता है, विवाद से जुड़ा एक मामला बीती रात भी सामने आया है जिसमें एक युवती को चोट लगी है,पुलिस ने इलाज के लिए युवती को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पब की पार्किंग में तीन युवकों और एक युवती के बीच विवाद  

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि विजयनगर इलाके में रात को पुलिस रोज की तरह पब और बार बंद करा रही थी इस दौरान एक पब के बाहर तीन युवक एक युवती से विवाद कर रहे थे विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने युवती के सिर पर बोतल मार दी जिससे वो घायल हो गई मौके पर मौजूद लोगो ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

युवती के बयान के बाद आरोपी युवकों पर पुलिस करेगी कार्रवाई 

एडिशनल डीसीपी ने कहा युवती को अस्पताल में भर्ती कराकर तीनों युवको को हिरासत में ले लिया गया है, फ़िलहाल युवती अस्पताल से कहीं और इलाज के लिए चली गई है उससे सम्पर्क होने के बाद उसके बयान लेकर फिर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1042251965″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews